शास्त्री ब्रिज टूटेगा फिर भी ब्लॉक लगाने में लाखों खर्च रहा निगम: अफसरों के बिना प्लानिंग कारनामे का खुलासा होने से हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के अफसर बिना प्लानिंग काम करने में माहिर हैं। इसके चलते ही जब शास्त्री ब्रिज तोड़कर नया ब्रिज बनाने की कवायद शुरू हो गई है। उसके फुटपाथ पर नई टाइल्स लगाने व सुधारने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। अफसरों की इस करतूत का खुलासा होने पर निगम में हड़कंप मच गया है।
नगर निगम अफसर बिना प्लानिंग कार्य में माहिर खिलाड़ी हो गए हैं, जबकि इससे जनता की गाढ़ी कमाई फिजूल में खर्च होती है। ऐसा ही कुछ इन दिनों शास्त्री ब्रिज पर देखा जा सकता है, जहां निगम लाखों रुपए खर्च कर शास्त्री ब्रिज का फुटपाथ सुधारने में जुटा है। हालांकि, निगम अफसरों को पता है कि रेलवे नया ब्रिज बनाने के लिए 150 करोड़ रुपए मंजूर कर चुका है।
इतना ही नहीं, रेलवे अधिकारियों के साथ निगम, मेट्रो के अफसरों ने भी मौका मुआयना कर जल्द ब्रिज निर्माण शुरू करने की कसरत शुरू कर दी है। इसके बाद भी निगम अफसर शास्त्री ब्रिज की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इससे निगम अफसरों की मंशा पर सवालिया निशान लग गया है। अब तक किसी अफसर ने ये लाखों रुपए बचाने का कारगर प्रयास नहीं किया है।
खजाना खाली
नगर निगम का खजाना खाली है। कर्मचारियों को वेतन के भी लाले पड़ रहे हैं, इसके बाद भी अफसर बिना प्लानिंग लाखों रुपए बेकार में ही खर्च कर रहे हैं। निगम पर करीब 800 करोड़ रुपए ठेकेदारों की देनदारी बाकी है, बिल अटके हैं। कई ठेकेदारों ने निगम के काम करना बंद कर दिया है।
शास्त्री ब्रिज के फुटपाथ पर नए पैवर ब्लॉक लगाना तकनीकी रूप से उचित है या अनुचित, इसका निर्णय निगम प्रबंधन को लेना है। बड़ा सवाल है ब्रिज तोड़ा जाना है तो इस खर्च का उपयोग कैसे होगा। सूत्रों के अनुसार यह कार्य किसी विशेष ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अफसर करा रहे हैं। चर्चा है कि ठेकेदार ने अफसरों को उनका कमीशन बांट दिया है, इसी वजह से अफसर काम बीच में रुकवाने का निर्देश नहीं दे पा रहे हैं।
एक ओर ही लगेंगे पैवर ब्लॉक
जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि शास्त्री ब्रिज के फुटपाथ पर एक ओर पैवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू किया है, जिसे पूरा कर देंगे। दूसरी साइड नहीं लगाएंगे। महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल (रीगल तिराहा) रोटरी की मरम्मत की जाएगी। हालांकि ब्रिज निर्माण में यह टूटेगी, लेकिन मरम्मत जरूरी है।
संबंधित समाचार

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!