निगमकर्मियों की शर्मनाक करतूत: छत्रपति शिवाजी का अपमान; फ्लेक्स का उपयोग कचरा ढोने में किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर क्षेत्र में निगमकर्मियों की संवेदनशील और आपत्तिजनक लापरवाही सामने आई है। बापट चौराहा के पास निगम के सफाईकर्मियों ने हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र वाले फ्लेक्स का उपयोग कचरा ढोने के लिए किया। इस घटना का संज्ञान आते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बापट चौराहा से नक्षत्र चौराहा जाने वाली सड़क पर उद्यान विभाग का दल मार्ग विभाजक की सफाई कर रहा था। इस दौरान वहां गिरे सूखे पत्तों और कचरे को समेटने के लिए कर्मचारियों ने जमीन पर पड़े एक पुराने फ्लेक्स का सहारा लिया। विडंबना यह रही कि उस फ्लेक्स पर छत्रपति शिवाजी महाराज का चेहरा स्पष्ट रूप से अंकित था।
कर्मचारी उसी चित्र पर कचरा लादकर उसे सड़क पर घसीटते हुए निगम के वाहन तक ले गए। जब जागरूक नागरिकों ने इस कृत्य को देख कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की और इसे महापुरुषों का अपमान बताया, तो दल ने बेहद गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए अपना कार्य जारी रखा।
जब निगम के क्षेत्रीय अधिकारी से संपर्क किया, तो उन्होंने इसे उद्यान विभाग के दल की चूक बताया। हालांकि विभाग अब भविष्य में मोटे कपड़े या तिरपाल इस्तेमाल करने की नसीहत देकर पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है, लेकिन जनता में इस बात को लेकर गहरा गुस्सा है कि आखिर सफाई के नाम पर महापुरुषों की गरिमा से खिलवाड़ कैसे स्वीकार किया जा सकता है।
शहर के प्रबुद्धजन ने मांग की है कि केवल निर्देशों से काम नहीं चलेगा, बल्कि इस घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार निरीक्षक और कर्मचारियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी आराध्य या महापुरुष के सम्मान के साथ ऐसी धृष्टता न हो।
संबंधित समाचार

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!