सर्विस रोड बना लग्जरी गाड़ियों की पार्किंग: आम रेहड़ी वालों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई; रसूखदारों पर जिम्मेदार मेहरबान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
नगर निगम अतिक्रमण रोधी पीली गैंग को इस मार्ग पर सजी रेहड़ियों, हाथठेलों और छोटे-मोटे फुटपाथ व्यापारियों से आवागमन बाधित होने का संकट दिखाई देता है। छोटे-मोटे फुटकर एवं पटरियों पर बैठकर व्यापार करने वालों को यह टीम आए दिन परेशान कर उन पर कार्रवाई करती रहती है, वहीं दूसरी ओर बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आगे प्रशासनिक अमला व यातायात प्रबंधन विभाग पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है।
इस हिस्से में महंगी कारें बेधड़क खड़ी हो रही हैं। रसूखदारों ने सार्वजनिक उपयोग की जमीन को अपनी मिल्कियत मान लिया है। यहां आने वाले ग्राहकों की गाड़ियां बड़े हिस्से को घेर लेती हैं, जिससे क्षेत्र में रोज जाम लग रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या नियम और कानून केवल गरीबों के लिए बने हैं?
सड़क किनारे पेट पालने वाले निर्धन दुकानदारों की ठेला गाड़ियां जब्त करने और उनकी आजीविका छीनने के लिए निगम अमला तुरंत हरकत में आ जाता है। दूसरी तरफ सर्विस लेन पर अव्यवस्थित वाहनों के जमावड़े को लेकर यातायात पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार त्रिपाठी और विजय नगर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा?
सड़क सुरक्षा के नाम पर आम चालकों की रसीद काटने वाली टीम बड़े व्यावसायिक संस्थानों के बाहर खड़ी गाड़ियों को देखकर आंखें क्यों बंद कर लेती है? स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम ढलते ही यहां से गुजरना दूभर हो जाता है।
मुख्य सड़क के समानांतर बनी इस लेन का निर्माण इसलिए हुआ था ताकि क्षेत्रीय आवाजाही बिना बाधा संचालित हो सके। अब हालत यह है कि सुरक्षाकर्मी कारें मार्ग पर ही खड़ी करवा देते हैं। नतीजतन आम लोगों को मजबूरी में मुख्य रास्ते पर आना पड़ता है, जिससे हादसों का अंदेशा बढ़ जाता है। आखिर प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार क्यों कर रहा है?
निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से जब इस भेदभाव और अवैध ठहराव पर सवाल किया जाता है, तो केवल जांच का आश्वासन ही क्यों मिलता है? जमीनी स्तर पर पीली गैंग का बुलडोजर और क्रेन केवल गरीब ठेले वालों का सामान जब्त करने तक ही सीमित क्यों है?
इंदौर को स्वच्छता तथा नागरिक सुविधाओं में शीर्ष स्थान का दावा करने वाला अमला बड़े वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसने से क्यों कतरा रहा है? यदि व्यवस्था सुधारनी है, तो दोहरे रवैये को छोड़कर मार्ग घेरने वाले हर शख्स पर समान कार्रवाई कब होगी?
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!