3 मासूमों के शव मिलने से फैली सनसनी: मां घटना के बाद से लापता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गंगापुर।
एक बेहद मार्मिक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंगापुर सिटी के नजदीकी उपखंड वजीरपुर के गांव मीणा बड़ौदा में तीन मासूम बच्चों के शव गांव के तालाब के किनारे मिले हैं।
मां घटना के बाद से लापता
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चों की मां घटना के बाद से लापता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों की मां का नाम संगीता मीणा (27) है। उसका मायका आलमपुर जिला करौली में है, जबकि ससुराल वजीरपुर के मीणा बड़ौदा गांव में है।
कुछ लोगों पर लगाए थे प्रताड़ना के आरोप
परिजनों ने बताया कि संगीता रविवार 1 मार्च की शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उसने कुछ लोगों के नाम लेते हुए मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे।
पुलिस तलाश में जुटी
सूचना मिलने के बाद वजीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरपुर भिजवाया। फिलहाल महिला के लापता होने का रहस्य बना हुआ है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
अस्पताल में कोई परिजन मौजूद नहीं
इस पूरे मामले में एक और हैरान करने वाली बात यह है कि अस्पताल में बच्चों के शव रखे होने के बावजूद न तो बच्चों का पिता और न ही ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति वहां मौजूद है।
7 साल पहले हुई थी शादी
संगीता के परिजनों का आरोप है कि उसकी शादी करीब 7 साल पहले मीणा बड़ौदा निवासी प्रवीण मीणा से हुई थी और शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
मृत बच्चों की पहचान
मृत बच्चों में दो बेटियां और एक बेटा दिव्या (5 वर्ष), भारती (3 वर्ष), दीपक (डेढ़ वर्ष) शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मां की तलाश जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बच्चों की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!