खबर
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग: ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 12:41 pm
शेयर करें:
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
डबरा में शनिवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क के बीच खड़ी कार को हटाने को लेकर बस ड्राइवर और कार सवार युवकों के बीच विवाद हो गया।

बस में सवार थे 50 छात्र
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने ड्राइवर को बस से नीचे खींचकर पीटा और फिर कट्टे से फायरिंग कर दी। एक गोली ड्राइवर खेम सिंह को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त बस में करीब 50 छात्र सवार थे।

सड़क के बीच खड़ी थी स्विफ्ट कार
पुलिस के मुताबिक ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बड़ी अकबई गांव के पास सड़क के बीच एक स्विफ्ट कार खड़ी थी, जिससे बस का रास्ता रुक गया।

कार हटाने को लेकर हुआ विवाद
बस ड्राइवर खेम सिंह ने कार सवार युवकों से गाड़ी हटाने के लिए कहा। युवकों ने कार में पेट्रोल खत्म होने की बात कही। इस पर ड्राइवर ने उन्हें कार को धक्का देकर सड़क से किनारे करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

ड्राइवर को बस से खींचकर की मारपीट
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कार सवार युवकों ने खेम सिंह को बस की सीट से नीचे खींच लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। बस में उस वक्त करीब 50 बच्चे मौजूद थे। विरोध करने पर एक युवक ने कट्टा निकाल लिया और ड्राइवर पर करीब चार राउंड फायर कर दिए।

एक गोली खेम सिंह को लग गई
इनमें से एक गोली खेम सिंह को लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बस में मौजूद बच्चों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

डबरा से ग्वालियर रेफर
घायल खेम सिंह को तत्काल डबरा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है।

कार पर काली फिल्म, पीछे लिखा था ‘गुर्जर’
पुलिस को दिए बयान में ड्राइवर ने बताया कि जिस कार में आरोपी सवार थे, उसके सभी शीशों पर काली फिल्म लगी थी। पीछे के शीशे पर ‘गुर्जर’ लिखा हुआ था। पुलिस इसी जानकारी के आधार पर कार और उसमें सवार युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को लेकर भी जांच जारी है।

संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

21 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

37 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

42 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 20 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!