खबर
Top News

इस राज्य में फिर तबाही का मंजर: तेज बारिश से लैंडस्लाइड; एक की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जुलाई 2026, 3:31 pm
शेयर करें:
इस राज्य में फिर तबाही का मंजर

खुलासा फर्स्ट, कल्लाडी (वायनाड)। 
केरल के वायनाड जिले में मंगलवार दोपहर तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने इलाके में दहशत फैला दी। कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में चल रहे मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान निकाली गई मिट्टी को एक स्थान पर जमा किया गया था। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यह मिट्टी अचानक खिसक गई, जिससे आसपास के पेड़ उखड़ गए और सुरक्षा बैरिकेड भी पानी के तेज बहाव में बह गए।

हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज बहाव के साथ पानी और मलबा आते दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक टैंकर पानी की तेज लहर में तिनके की तरह बहता नजर आ रहा है। इस घटना से इलाके में बारिश की भयावह स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन दल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मलबा काफी ज्यादा होने के कारण उसे हटाने के लिए भारी मशीनों की जरूरत पड़ेगी।

अधिकारियों के मुताबिक, लगातार बारिश को देखते हुए सोमवार से ही सुरंग निर्माण का काम रोक दिया गया था। इसके बावजूद निर्माण क्षेत्र के आसपास जमा मिट्टी बारिश के दबाव में खिसक गई, जिससे यह हादसा हुआ।

8.17 किलोमीटर लंबी सुरंग परियोजना
मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के तहत मलप्पुरम और वायनाड को सुरंग मार्ग से जोड़ने की योजना है। प्रस्तावित सुरंग की लंबाई करीब 8.17 किलोमीटर है और परियोजना की अनुमानित लागत करीब 2,100 से 2,200 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पहले भी भारी तबाही झेल चुका है वायनाड
वायनाड भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाका माना जाता है। वर्ष 2024 में यहां हुए भीषण भूस्खलन में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ था। ताजा घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में आपदा प्रबंधन और निर्माण गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

less than a minute ago
एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन
Top News

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

6 minutes ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

11 minutes ago
इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप
Top News

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

22 minutes ago
पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या
Top News

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

24 minutes ago
असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल
Top News

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

about 1 hour ago
महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Top News

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

about 1 hour ago
ड्रग्स का द एंड
Top News

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

about 1 hour ago
हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान
Top News

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

about 1 hour ago
गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ
Top News

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

about 1 hour ago
मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर
Top News

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

about 1 hour ago
मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी
Top News

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा
Top News

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

about 2 hours ago
जंतर-मंतर प्रदर्शन
Top News

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

about 2 hours ago
इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज
Top News

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

about 2 hours ago
एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत
Top News

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन
Top News

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!