खबर
Top News

दिल जीत लिए संजू सैमसन ने: अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में; मैच में टूट गए इतने कीर्तिमान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मार्च 2026, 12:23 pm
शेयर करें:
दिल जीत लिए संजू सैमसन ने

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना सबसे बड़ा रनचेज पूरा करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने 196 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में जीत के हीरो संजू सैमसन रहे। उन्होंने नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेलकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। संजू अब टी-20 वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

मैच के टॉप रिकॉर्ड्स

छठी बार सेमीफाइनल में भारत
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में छठी बार अंतिम-4 में जगह बनाई। इस उपलब्धि के साथ टीम ने पाकिस्तान टीम और इंग्लैंड टीम की बराबरी कर ली है, जो 6-6 बार सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

टूर्नामेंट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रनचेज
196 रन का लक्ष्य हासिल कर भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा रनचेज दर्ज किया। इससे पहले 2014 में टीम ने 173 रन चेज किए थे। टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा चेज 2016 में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 230 रन बनाकर किया था।

रनचेज में संजू नंबर-1
संजू सैमसन के नाबाद 97* रन अब टी-20 वर्ल्ड कप रनचेज में भारत की सबसे बड़ी पारी हैं। इससे पहले 2016 में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे।
ओवरऑल भारत की ओर से टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी 2010 में सुरेश रैना के 101 रन हैं।

50वां टी-20 बतौर कप्तान – सूर्या का कमाल
सूर्यकुमार यादव भारत के लिए 50 टी-20 मैचों में कप्तानी करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उन्होंने 50 में से 38 मुकाबले जीतकर 81.25% का जीत प्रतिशत दर्ज किया — जो इस सूची में सबसे बेहतर है।
उनसे पहले एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली यह आंकड़ा छू चुके हैं।

बुमराह vs हेटमायर
जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में शिमरन हेटमायर को छठी बार आउट किया। हेटमायर ने बुमराह के खिलाफ 10 पारियों में सिर्फ 17 रन बनाए हैं।

एक एडिशन में 19 सिक्स
शिमरन हेटमायर ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में 19 छक्के लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा।

वेस्टइंडीज – 76 सिक्स
वेस्टइंडीज ने इस एडिशन में 76 छक्के लगाए और एक टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली दूसरी टीम बनी।

पॉवेल बने नंबर-1 हिटर
रोवमैन पॉवेल टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए 150 सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने निकोलस पूरन और दिग्गज क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा।

हार्दिक की ऑलराउंड उपलब्धि
हार्दिक पंड्या टी-20 वर्ल्ड कप में 400+ रन और 30+ विकेट लेने वाले तीसरे ऑलराउंडर बने। उनसे पहले शाकिब अली हसन और शाहिद आफरीदी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भारत की यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि बड़े मंच पर दबाव में शानदार प्रदर्शन का उदाहरण है। अब टीम की नजरें खिताब पर टिक गई हैं।

संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

3 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

17 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

26 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

42 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 20 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 20 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 20 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!