किसानों के साथ सांची दुग्ध संघ की खुली लूट: किसानों को मात्र 1.20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी; जबकि उपभोक्ताओं से 3 रुपए अतिरिक्त वसूली
KHULASA FIRST
संवाददाता

प्रति लीटर करीब 20 रुपए का अंतर किसकी जेब में जा रहा है?
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव ने सहकारी दुग्ध संघ व सांची दुग्ध संघ की किसान विरोधी कार्यप्रणाली पर हमला बोलते हुए कहा कि सांची दुग्ध संघ किसानों के साथ दोहरा अन्याय और आर्थिक शोषण कर रहा है।
एक तरफ उपभोक्ताओं से दूध के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर की अतिरिक्त वसूली की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ दूध उत्पादक किसानों को मात्र 1 रुपए 20 पैसे प्रति लीटर के आसपास की बढ़ोतरी का लाभ दिया जा रहा है। यह किसानों के साथ सरासर अन्याय और उनके परिश्रम का अपमान है।
जाधव ने कहा कि औसतन भैंस के दूध में 6 से 7 फैट मानकर गणना की जाए तो किसानों से लगभग 54 रुपए प्रति लीटर की दर से दूध खरीदा जाएगा, जबकि उपभोक्ताओं को सांची दूध लगभग 74 रुपए प्रति लीटर बेचा जाएगा। इस प्रकार खरीद और बिक्री के बीच लगभग 20 रुपए प्रति लीटर का अंतर सामने आता है।
सवाल यह है कि इतनी बड़ी राशि का लाभ आखिर किसे मिल रहा है? किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य क्यों नहीं दिया जा रहा है? इस पूरे मूल्य अंतर और दुग्ध संघ की लागत एवं अन्य खर्चों का सार्वजनिक रूप से हिसाब दिया जाना चाहिए।
12 रुपए प्रति किलोग्राम फैट के भाव की मांग- उन्होंने कहा कि दूध उत्पादक किसान लंबे समय से 12 रुपए प्रति किलोग्राम फैट के भाव की मांग कर रहे हैं। किसानों ने लगातार धरना-प्रदर्शन किए, विरोध दर्ज कराया और इंदौर जिले के 150 से अधिक गांवों की सांची दुग्ध डेयरियों के माध्यम से ज्ञापन सौंपे, लेकिन इसके बावजूद सांची के अधिकारियों ने किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया। मात्र 20 रुपए प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी करना किसानों के साथ भद्दा मजाक है।
अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा- जाधव ने कहा कि सांची दुग्ध संघ किसानों के खून-पसीने और वर्षों की मेहनत से खड़ा हुआ संस्थान है। आज उसी संस्थान में दूध उत्पादन करने वाले किसानों को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
लगातार सांची के अधिकारियों की कार्यशैली किसान विरोधी नजर आ रही है। चुनाव समाप्त होने के बाद अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि उन पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं रह गया है। किसानों की समस्याओं और मांगों की अनदेखी करना उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
लागत और मेहनत के अनुरूप उचित भुगतान मिलना चाहिए- उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि का लंबित भुगतान तत्काल किसानों के खातों में जमा कराने की भी मांग की। किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि उनकी लागत और मेहनत के अनुरूप उचित भुगतान मिलना चाहिए।
बबलू जाधव ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि 26 नवंबर 2026 को सांची दुग्ध संघ मुख्यालय पर हजारों दूध उत्पादक किसानों के साथ विशाल घेराव एवं अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
चारे और पानी की व्यवस्था करना भी चुनौती
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसान बढ़ती उत्पादन लागत, पशु आहार, खली, दाना, भूसा, हरा चारा, पशु चिकित्सा, बिजली और मजदूरी की महंगाई से जूझ रहा है। सूखे जैसे हालात के कारण पशुओं के लिए चारे और पानी की व्यवस्था करना भी किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
ऐसी परिस्थितियों में किसानों को राहत देने के बजाय सांची दुग्ध संघ द्वारा उन्हें नाममात्र की बढ़ोतरी देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि सांची दुग्ध संघ ने अक्टूबर माह में घी के दामों में भी 40 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की।
अन्य दुग्ध उत्पादों के दाम भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन इन बढ़ोतरी का उचित लाभ दूध उत्पादक किसानों तक क्यों नहीं पहुंच रहा? जब उपभोक्ताओं से अधिक कीमत वसूली जा रही है और दूसरे उत्पादों के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं, तो किसानों के दूध का खरीद मूल्य बढ़ाने में अधिकारियों के हाथ क्यों बंध जाते हैं?
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!