सईदा का बयान- साहू को नहीं किया गया ब्लैकमेल: प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत मामले में भोपाल से लाई पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रॉपर्टी कारोबारी जीतू साहू की संदिग्ध मौत मामले में बाणगंगा पुलिस की जांच जारी है। आखिरकार एक पखवाड़े बाद कारोबारी की कथित लिव-इन पार्टनर रही महिला मित्र को भोपाल से हिरासत में लिया है।
उससे खुदकुशी के दौरान बनी पस्थिति और मृतक के परिजन द्वारा लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोपों को लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला ब्लैकमेलिंग के आरोपों को सिरे से नकारते हुए खुद को निर्दोष बता रही है।
14 जुलाई को तड़के अरबिंदो अस्पताल के पास स्थित श्याम पैलेस होटल में दूसरी मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी ब्रोकर जितेंद्र उर्फ जीतू साहू की मौत हो गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में महाकाली सोसायटी, बावड़िया कला, हुजूर (भोपाल) निवासी सईदा फारिया, कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला का चाचा जावेद और मोहम्मद आसिफ होटल में आते और रात करीब 3.30 बजे होटल से जाते दिखाई दिए थे।
इसके करीब घंटेभर बाद जीतू साहू होटल के उस कमरे की गैलरी से गिरे, जहां सईदा फारिया उर्फ ऐना करीब 22 दिनों से ठहरी थी। सईदा ही घायल जीतू को लेकर अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उसे मृत घोषित किए जाते ही भाग निकली थी। मृतक जीतू की पत्नी और बेटे ने सईदा फारिया पर जीतू को लंबे समय से ब्लैकमेल कर लाखों रुपए और जेवर ऐंठने के आरोप लगाए थे।
पुलिस ने होटल स्टाफ, मैनेजर और जावेद और मोहम्मद आसिफ के बयान लिए थे, लेकिन सईदा का मोबाइल बंद आने से बात नहीं हो सकी थी। बाद में उसके भोपाल भागने की खबर सामने आई थी। इस बीच पुलिस को उसकी लोकेशन भोपाल में रिश्तेदार के घर मिली।
बाणगंगा थाने की एक टीम पहुंची और उसे हिरासत में लेकर इंदौर आ गई। कल एसीपी हीरा नगर रूबीना मिजवानी और टीआई सियाराम गुर्जर ने सईदा फारिया से प्राथमिक पूछताछ की। उसने जीतू की मौत को हादसा बताते हुए कहा कि वह और जीतू अच्छे दोस्त थे।
उसने ब्लैकमेलिंग के आरोपों को सिरे से नकारा है। पुलिस ने उसके मोबाइल को जांच के लिए लिया है। मोबाइल से डेटा डिलीट होने की बात सामने आई है। पुलिस डेटा रिकवर कराएगी, ताकि उसके संदिग्ध लेन-देन और चैटिंग से सच्चाई का खुलासा हो सके।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!