ओवरलोड बस में आरटीओ का अनोखा एक्शन: जुर्माना नहीं; महिलाओं को वापस कराया आधा किराया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों से खचाखच भरी बस की चेकिंग के दौरान धार में आरटीओ ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी चर्चा हो रही है। इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर घाटा बिल्लोद में चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने सांवेर से धार जा रही एक ओवरलोड यात्री बस को रोक लिया। बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे और बड़ी संख्या में महिलाएं भी सफर कर रही थीं।
आरटीओ हृदयेश यादव ने बस की जांच के बाद ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की बात कही। इस पर कंडक्टर ने बताया कि रक्षाबंधन के कारण महिलाओं की संख्या अधिक है और इसी वजह से बस में भीड़ बढ़ गई।
चालान के बजाय महिलाओं को लौटाया आधा किराया
मामले में आरटीओ ने कंडक्टर को एक अलग रास्ता सुझाया। उन्होंने कहा कि सांवेर से धार तक सफर कर रही महिलाओं का आधा किराया वापस कर दिया जाए तो बस का चालान नहीं बनाया जाएगा और जुर्माना भी नहीं लिया जाएगा।
इसके बाद कंडक्टर ने बस में मौजूद महिलाओं को किराए में से 50-50 रुपए वापस किए। रकम वापस मिलने पर महिलाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने आरटीओ के इस फैसले पर आभार जताया।
रक्षाबंधन पर ओवरलोडिंग बनी वजह
बताया गया कि त्योहार के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिवार से मिलने के लिए बसों से सफर कर रही थीं। इसी दौरान बस में क्षमता से अधिक यात्री बैठ गए। आरटीओ की कार्रवाई के बीच आधा किराया वापस कराने का फैसला यात्रियों के लिए राहत वाला रहा।
आरटीओ अधिकारियों ने ओवरलोडिंग को नियमों के खिलाफ बताया, लेकिन त्योहार के मौके पर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए चालान करने के बजाय महिलाओं को किराए में राहत देने का रास्ता अपनाया।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!