खबर
Top News

RSS पदाधिकारी की डूबने से मौत: मित्रों और बच्चों के साथ पिकनिक मनाने गए थे; नहाते समय डूबे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मार्च 2026, 2:11 pm
शेयर करें:
RSS पदाधिकारी की डूबने से मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कालाकुंड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। समाजसेवी और आरएसएस के रामेश्वरम जिला सेवा प्रमुख शिव रघुवंशी की कुंड में डूबने से मौत हो गई। वे रंगपंचमी के मौके पर अपने दोस्तों और बच्चों के साथ पिकनिक मनाने कालाकुंड गए थे।

गिटार बजाने का भी शौक रखते थे
शिव रघुवंशी इवेंट मैनेजर होने के साथ गिटार बजाने का भी शौक रखते थे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। परिजनों के अनुसार शिव रघुवंशी अपने मित्रों के साथ कुंड में तैराकी कर रहे थे।

अच्छे तैराक माने जाते थे शिव रघुवंशी
शिव रघुवंशी अच्छे तैराक माने जाते थे, लेकिन इसी दौरान अचानक उनकी सांस फूलने लगी और पानी में संतुलन बिगड़ने से वे डूबने लगे। मौके पर मौजूद एक दोस्त के बेटे ने जब उन्हें डूबते देखा तो तुरंत पानी में कूदकर उन्हें बाहर निकाला।

सीपीआर दिया
किनारे पर लाने के बाद दोस्तों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए सीपीआर दिया। पेट दबाने पर उन्हें उल्टी भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए उम्मीद जगी।

नजदीकी अस्पताल ले जाया गया
इसके बाद उन्हें तुरंत सिमरोल के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया। भंवरकुआं क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार समाजसेवा और राजनीति से जुड़ा
बताया जा रहा है कि शिव रघुवंशी का परिवार समाजसेवा और राजनीति से भी जुड़ा हुआ है। उनके मामा भरत सिंह रघुवंशी पार्षद हैं और परिवार के कई सदस्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।

जरूरतमंदों की मदद करते थे
परिजनों के मुताबिक, शिव रघुवंशी अपनी मिलनसार और सेवाभावी छवि के लिए जाने जाते थे। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए कई सेवा कार्य किए थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है।

इस दुखद घटना के बाद परिवार और मित्रों में शोक का माहौल है। परिजनों ने मानवीय पहल करते हुए शिव रघुवंशी का नेत्रदान कराया है।

नेत्रदान कराया
मुस्कान ग्रुप के संदीपन आर्य के अनुसार रविवार को नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई, जबकि सोमवार को उनका देहदान एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज को किया जाएगा।

संबंधित समाचार

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों
Top News

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

6 minutes ago
राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख
Top News

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

16 minutes ago
स्पा सेंटर पर दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

18 minutes ago
पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

20 minutes ago
5 स्टार होटलों में गंदगी
Top News

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

22 minutes ago
भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन
Top News

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

32 minutes ago
राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
Top News

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

38 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

41 minutes ago
240 यात्रियों से भरा जहाज लापता
Top News

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

about 1 hour ago
25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी
Top News

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

about 1 hour ago
MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून
Top News

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

about 1 hour ago
BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित
Top News

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

about 2 hours ago
लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म
Top News

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

about 2 hours ago
दो सड़क हादसों में दो की मौत
Top News

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

about 2 hours ago
तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 18 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 19 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 19 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!