महालक्ष्मी नगर में बड़े हादसे का खतरा: फुटपाथ धंसा; पानी की पाइपलाइन टूटी, रहवासियों ने नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के महालक्ष्मी नगर स्थित एलीट एपेक्स के समीप सार्थक सिंगापुर प्रोजेक्ट के पास लगातार बारिश के बाद हालात चिंताजनक हो गए हैं। क्षेत्र में फुटपाथ की जमीन धंस गई है, सड़क का किनारा कमजोर पड़ चुका है और शुक्रवार को नगर निगम की पानी की पाइपलाइन टूटने से पूरी सड़क के धंसने का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय रहवासी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी यहां निर्माण कार्य के दौरान बाउंड्री वॉल गिर गई थी, जिसकी वजह से साइड में मौजूद मल्टी में रह रहे हजारों रहवासियों में डर का माहौल पैदा हो गया था। जिसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद समाधान नहीं किया गया। बार-बार हो रहे हादसों से रहवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। रहवासियों का कहना है कि भारी बारिश के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
रहवासियों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित कार्य नगर निगम अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है, जिसके कारण लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
बैरिकेडिंग और मरम्मत की मांग
रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में तत्काल बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही रोकी जाए, क्षतिग्रस्त सड़क और फुटपाथ की मरम्मत कराई जाए तथा पाइपलाइन टूटने की समस्या का भी जल्द समाधान किया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार हो रहे हादसों और मौजूदा हालात के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!