'रेजिग्नेशन पार्टी' के वीडियो वायरल: होटल में डांस पर विवाद; कौन बोले- 'यह Gen-Z का स्टाइल है'
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चले छात्र आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े कुछ नेताओं और छात्रों के कथित जश्न के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
वीडियो में होटल के अंदर कुछ छात्र और संगठन से जुड़े लोग डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन्हें 'Resignation Party' के नाम से साझा किया जा रहा है, हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो में CJP के प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य छात्र दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में एक छात्रा लोकप्रिय गीत 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' पर डांस करती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। भाजपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं के बाद कथित तौर पर जश्न मनाने वाले ये वीडियो कई सवाल खड़े करते हैं।
सौरव दास का जवाब- 'Gen-Z आंदोलन का तरीका अलग है'
वीडियो को लेकर उठे विवाद के बीच CJP प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि आलोचना करने वाले लोग Gen-Z की सोच और अभिव्यक्ति के तरीके को नहीं समझते।
उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी जरूरत पड़ने पर लंबे समय तक सड़कों पर आंदोलन भी कर सकती है और साथ ही संगीत, नृत्य या अन्य माध्यमों से भी अपनी बात रख सकती है।
सौरव दास ने लिखा कि आंदोलन की कोई तय परिभाषा नहीं होती और नई पीढ़ी अपने तरीके से विरोध दर्ज कराना जानती है। उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी आत्मविश्वासी, रचनात्मक और पारंपरिक धारणाओं से अलग सोच रखने वाली है।
अभिजीत दीपके पार्टी में नहीं दिखे
वायरल वीडियो में छात्र नेता अभिजीत दीपके नजर नहीं आए। बताया जा रहा है कि वह रविवार को राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से मिलने उनके आवास पहुंचे थे।
मुलाकात के बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि सरकार से बातचीत जारी है और कोशिश की जा रही है कि आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को आगे न बढ़ाया जाए।
कानूनी सलाह के तौर पर देखी जा रही मुलाकात
राजनीतिक हलकों में अभिजीत दीपके और कपिल सिब्बल की मुलाकात को कानूनी सलाह से जोड़कर देखा जा रहा है। कपिल सिब्बल देश के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में शामिल हैं और लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे हैं।
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं CJP की ओर से इसे नई पीढ़ी की अभिव्यक्ति और आंदोलन की शैली बताया गया है, जबकि विपक्षी दल और आलोचक इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!