रहवासी हुए लामबंद: स्ट्रीट डॉग्स को लेकर किया प्रदर्शन; झूठी शिकायत कर रहे डॉग लवर्स
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम और डॉग लवर्स के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया। हालात को देखते हुए पुलिस पहुंची और समझाइश दी। लोगों ने चेतावनी दी कि स्ट्रीट डॉग्स की समस्या दूर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन गुरुवार रात 11 बजे के बाद चलता रहा। रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर खासे परेशान हैं। आसपास के इलाकों से यहां पर बड़ी संख्या में डॉग्स आ गए हैं। इससे काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं।
हाल ही में बुजुर्ग और बच्चों को स्ट्रीट डॉग्स ने काट लिया। इसे लेकर नगर निगम को शिकायत की थी। ऐसा करने पर डॉग लवर्स थाने में रहवासियों के विरुद्ध ही झूठी एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं।
गेट पर ही बैठ गए, पुलिस पहुंची डॉग्स काटने और झूठी शिकायत करने के विरोध में मैपल ट्री सोसायटी के लोगों का प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। रहवासियों ने सोसायटी गेट पर ही जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।
बड़े-बच्चों को शिकार बना रहे डॉग्स
सोसायटी के रहवासियों का कहना है कि कई महीने से कॉलोनी में आवारा कुत्तों से परेशान हैं। ये आते-जाते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे भयभीत है।
कइयों को शिकायत बना चुके हैं। रहवासियों द्वारा कई बार प्रशासन एवं नगर निगम में शिकायत करने पर भी डॉग लवर्स के डर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
डॉग लवर्स रहवासियों को धमकाते हैं और उन पर झूठी शिकायतें करते हैं। पुलिस प्रशासन ने 5 दिन का समय मांगा है। कुत्तों की समस्या का समाधान न होने पर रहवासी सड़क जाम करेंगे।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!