खबर
Top News

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप: परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 2:32 pm
शेयर करें:
नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नामी केयर सीएचएल अस्पताल में कैंसर के इलाज के दौरान पैकेज और अतिरिक्त बिलिंग को लेकर परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। बड़नगर निवासी एक महिला मरीज को 2 सितंबर को भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है से पहले 1 लाख 47 हजार रुपए का पैकेज बताया गया था, जिसमें सर्जरी और सात दिन का रेस्ट शामिल था। परिजनों के मुताबिक कैंसर की सर्जरी डॉ. रितेश टपकीरे ने की।

अलग-अलग रकम जमा कराई... सर्जरी के बाद अलग-अलग मदों में अतिरिक्त भुगतान के लिए कहा गया। परिवार का कहना है कि पैकेज की रकम जमा करने के बाद भी करीब 90 हजार, 40 हजार और 47 हजार रुपए सहित अलग-अलग रकम जमा कराई गई।

पैकेज में क्या शामिल था, इसे लेकर उठे सवाल
परिजनों का दावा है अस्पताल ने बताया पैकेज में डॉक्टर की फीस शामिल नहीं है। इसके अलावा दवाइयों और सेमी-प्राइवेट वार्ड का शुल्क भी अलग बताया गया। सर्जरी और निर्धारित अवधि के इलाज के लिए पैकेज था तो बाद में बड़ी रकम क्यों जमा कराई? सेमी-प्राइवेट वार्ड के लिए करीब 12 हजार रुपए प्रतिदिन शुल्क बताया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए लगातार बढ़ता बिल बड़ी परेशानी बना।

परिवार में कमाने वाला कोई नहीं... परिजनों के मुताबिक मरीज विधवा हैं और उनकी तीन बेटियां हैं। परिवार में कमाने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं होने के कारण बेटियों ने जैसे-तैसे इलाज के लिए पैसों की व्यवस्था की। शुरुआती पैकेज की रकम 1.47 लाख रुपए जमा कराने के बाद भी लगातार अतिरिक्त भुगतान के लिए कहा गया।

कई स्तर पर मांगी मदद
परिवार का दावा है अस्पताल के बिल और इलाज से जुड़ी परेशानी को लेकर उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संपर्क किया। इनमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोलू शुक्ला के प्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग और मंत्रालय के अधिकारियों तक मामला पहुंचाने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन तत्काल समाधान नहीं मिला।

कांग्रेस नेता से संपर्क के बाद बिल कम होने का दावा परिवार के मुताबिक कांग्रेस के संगठन मंत्री संजय कामले कामले ने प्रबंधन से बात की तब बिल कम हुआ। परिजनों ने इसके लिए उनका आभार जताया है।

संबंधित समाचार

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

20 minutes ago
कंपनी में जोरदार धमाका
Top News

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

28 minutes ago
गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां
Top News

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक

34 minutes ago
रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार
Top News

रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार:हरतालिका तीज पर खाई थी; 4 बच्चों सहित 8 अस्पताल में भर्ती

38 minutes ago
हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग
Top News

हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग:200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच; शराब-गांजा और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

44 minutes ago
नौकरी के नाम पर युवती से ठगी
Top News

नौकरी के नाम पर युवती से ठगी:घर बैठे ट्यूटर जॉब का दिया झांसा; इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क

about 1 hour ago
हिंदू नाम का मुखौटा
Top News

हिंदू नाम का मुखौटा:दरिंदे ने 13 साल की बच्ची से किया गंदा काम

about 1 hour ago
ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले
Top News

ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले:सड़कों पर घंटों लगा रहा जाम

about 1 hour ago
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई
Top News

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई:प्राइवेट कार को बना रखा था टैक्सी; ई-चालान पहुंच रहे थे असली वाहन मालिक के पास

about 1 hour ago
आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए
Top News

आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए:बजरंग दल का एक्शन; हरतालिका तीज पर आयोजित भजन संध्या में बवाल

about 1 hour ago
नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

about 1 hour ago
सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा
Top News

सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा:पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा जोड़ी; होटल से अस्पताल तक के घटनाक्रम की फिर से पड़ताल

about 1 hour ago
गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या
Top News

गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या:दोस्त को बचाने दौड़े साहिल को भी चाकू लगा; जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

about 1 hour ago
भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल
Top News

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

about 2 hours ago
मानसिंह गिरफ्तार
Top News

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्‌टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

about 2 hours ago
इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल
Top News

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

about 2 hours ago
इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’
Top News

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

about 2 hours ago
8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट
Top News

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

about 2 hours ago
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन
Top News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!