जनसुनवाई में जरूरतमंदों को मिली रही राहत: प्रशासन बना आमजन का सहारा; कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, थैलेसीमिया मरीजों को मिला जीने का नया सहारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आयोजित हो रही साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है।
जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के समक्ष रखीं। कलेक्टर वर्मा ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा पात्र हितग्राहियों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन निरंतर आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित कर रहा है।
जनसुनवाई में थैलेसीमिया सोसाइटी ऑफ इंदौर संस्था के सचिव सुधीर मधवानी और कार्यकर्ताओं सहित जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर का पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि गत जनसुनवाई में संस्था ने थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए आवश्यक इंजेक्शन पंप उपलब्ध नहीं होने की समस्या रखी थी। प्रत्येक पंप की लागत लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये होने के कारण संस्था इन्हें खरीदने में सक्षम नहीं थी।
इस पर कलेक्टर ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए संस्था को 10 इंजेक्शन पंप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिनकी कुल लागत लगभग 19 लाख रुपये है। इन अत्याधुनिक इंजेक्शन पंपों की उपलब्धता से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार को नई गति मिलेगी और उनके जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार संभव हो पाएंगे।
इस सहयोग के लिए संस्था की ओर से कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सर्वोपरि है तथा जरूरतमंदों को बेहतर उपचार और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
एक अन्य प्रकरण में पुष्पा बाई ने कलेक्टर को बताया कि वे दिव्यांग हैं तथा पिछले छह माह से उनकी दिव्यांग पेंशन खाते में जमा नहीं हो रही है। पेंशन बंद होने से उन्हें जीवनयापन और घर चलाने में गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिवम वर्मा ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल पेंशन पुनः प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
साथ ही त्वरित राहत के रूप में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने श्रीमती पुष्पा बाई को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन सदैव जरूरतमंदों के साथ खड़ा है और भविष्य में भी किसी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर रोशन राय, रिंकेश वैश्य एवं विभागीय अधिकारियों और ने जनसुनवाई में भाग लेकर नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।
संबंधित समाचार

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!