खबर
Top News

तेजाब डालने की धमकी देकर दुष्कर्म: होटल में मारपीट; कमरे में बंधक बनाकर बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मार्च 2026, 5:37 pm
शेयर करें:
तेजाब डालने की धमकी देकर दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट, धामनोद।
मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय विवाहित महिला से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने महिला को तेजाब डालने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रेवल्स का काम करता है आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी सावन चौहान, नजरपुर का निवासी है और ट्रेवल्स का काम करता है। महिला की शिकायत के बाद उसके खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

ट्रैवल गाड़ी बुकिंग से हुई पहचान
पीड़िता ने बताया कि उसके पति इंदौर में इलेक्ट्रिक का काम करते हैं और 15-20 दिन में घर आते हैं। करीब चार महीने पहले वह अपनी बहन की शादी में महाराष्ट्र जाने के लिए ट्रैवल गाड़ी बुक करना चाहती थी। इसी सिलसिले में उसकी पहचान सावन चौहान से हुई।

घर पर अकेली थी महिला
महिला का आरोप है कि 11 नवंबर 2025 को जब वह घर पर अकेली थी, तब आरोपी वहां आया और जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर तेजाब डालने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार घर आकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

मारपीट और पैसों की मांग
पीड़िता के अनुसार 26 फरवरी 2026 की रात आरोपी ने घर के बाहर बुलाकर पैसों की मांग की। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। अगले दिन शाम को वह फिर घर पहुंचा और जबरन बाइक पर बिठाकर नजरपुर ले गया। वहां एक कमरे में बंद कर शादी का दबाव बनाया।

खुद को घायल कर दी धमकी
महिला का आरोप है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी ने रेजर से अपनी कलाई काट ली और धमकी दी कि यदि उसने शादी नहीं की तो उसे भी जान से मार देगा। पूरी रात उसे कमरे में बंद रखा गया।

अस्पताल से थाने पहुंची महिला
28 फरवरी की सुबह आरोपी उसे धामनोद के सरकारी अस्पताल ले गया। इलाज के दौरान महिला को मौका मिला और वह वहां से निकलकर सीधे थाने पहुंची, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई।

कोर्ट ने भेजा जेल
धामनोद पुलिस ने अस्पताल से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कर रही है।


संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 14 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 14 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 15 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 15 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 15 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 15 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 15 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 15 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 16 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 16 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 16 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 16 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 16 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 16 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 16 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 16 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 16 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 16 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!