रेप-ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का मामला: कैमरे के सामने आई पीड़िताएं; किए सनसनीखेज खुलासे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी से सामने आए रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण मामले में रोज नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। FIR दर्ज होने के बाद अब पीड़िता मीडिया के सामने आई है और उसने पूरे नेटवर्क को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ड्रग्स तस्करी में भी संलिप्त थी महिलाएं
पीड़िता ने बातचीत में बताया कि आरोपी महिलाएं ड्रग्स तस्करी में भी संलिप्त थी और उनके बीच कोड वर्ड में बातचीत होती थी। पीड़िता के अनुसार, ड्रग्स की पुड़िया को आपस में “टी-शर्ट” कहा जाता था।
आरोपी पहले जरूरतमंद और अकेली लड़कियों को चिन्हित करती थीं, फिर उन्हें भरोसे में लेकर नशे के जाल में फंसाया जाता था। नशे की हालत में वीडियो बनाए जाते और बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया जाता था।
हर बार अलग-अलग लोगों से संबंध बनाने का दबाव
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ब्लैकमेलिंग के जरिए उसे और अन्य युवतियों को बार-बार अलग-अलग पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। उसका दावा है कि यह एक संगठित गिरोह था, जो खासतौर पर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाता था। विशेषकर वे लड़कियां जो आर्थिक रूप से कमजोर या पारिवारिक रूप से अकेली थी।
धर्मांतरण और डर का माहौल
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कई युवक-युवतियों का जबरन या दबाव में धर्म परिवर्तन कराया गया। डर, सामाजिक बदनामी और घर से निकाले जाने की आशंका के चलते कई पीड़ित आज भी आरोपियों के साथ काम करने को मजबूर हैं।
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
पीड़िताओं का कहना है कि उन्होंने कई बार थानों के चक्कर लगाए, लेकिन शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि आरोपियों के रसूखदार लोगों से संबंध होने के कारण पीड़ित सामने आने से डरते रहे।
फिलहाल, मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!