राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर; अध्यक्ष ने कहा था- महापाप की सजा मिलेगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सोमवार को हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।
दोनों ने चढ़ावा विवाद सामने आने के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दिया था। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से इस फैसले की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
विवाद के बाद हुई पहली अहम बैठक
राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और एसआईटी जांच शुरू होने के बाद यह ट्रस्ट की पहली महत्वपूर्ण बैठक थी। बैठक में चढ़ावा चोरी प्रकरण, एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट और ट्रस्ट के भविष्य के प्रशासनिक ढांचे पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जताई गई चिंता
बैठक में ट्रस्ट सदस्यों ने कहा कि चढ़ावा चोरी के मामले से देशभर में राम मंदिर ट्रस्ट की छवि को नुकसान पहुंचा है। श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर भी सहमति बनी।
नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिया था इस्तीफा
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद नैतिक आधार पर अपने इस्तीफे सौंपे थे। मामले में एसआईटी जांच जारी है और अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
ट्रस्ट में आगे हो सकते हैं बड़े बदलाव
बैठक में मंदिर के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने, पारदर्शिता बढ़ाने तथा भविष्य की व्यवस्थाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रस्ट में नए दायित्वों और प्रशासनिक बदलावों पर भी जल्द निर्णय लिया जा सकता है।
महापाप की सजा मिलेगी
सोमवार दोपहर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल ने लेटर जारी करके पहली बार चढ़ावा चोरी पर बयान दिया। उन्होंने कहा- चोरी से मैं आहत हूं। जिसने भी यह पाप किया है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!