लड्डू प्रसादी पर सवाल उठाना पड़ा भारी: कंटेंट क्रिएटर पर FIR दर्ज; इंस्टाग्राम पर डाला था वीडियो
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर की लड्डू प्रसादी को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालना एक कंटेंट क्रिएटर को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम आईडी _roshan_yadav22 से वीडियो पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ महाकाल थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
25 फरवरी का बताया जा रहा वीडियो
मंदिर समिति के अनुसार, 25 फरवरी को रोशन यादव नामक युवक ने श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो वायरल किया था।
आरोप पूरी तरह निराधार
वीडियो में लड्डू टूटे हुए दिखाए गए और यह दावा किया गया कि प्रसाद ग्रहण करने से एक बालिका की तबीयत खराब हो गई। समिति का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं।
आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है कंटेंट
मंदिर प्रबंध समिति ने FIR में उल्लेख किया है कि वीडियो जानबूझकर इस तरह बनाया गया, जिससे प्रसाद को बिखरा हुआ दिखाया जा सके और मंदिर की छवि को नुकसान पहुंचे। इस प्रकार का भ्रामक प्रचार मंदिर की प्रतिष्ठा और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है।
इस तरह बनाए जाते हैं लड्डू
समिति ने स्पष्ट किया कि श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद रागी आटा (मिलेट), गुड़ और शुद्ध घी से पूरी स्वच्छता और तय गुणवत्ता मानकों के अनुसार तैयार किया जाता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस प्रसाद को श्रद्धा और विश्वास के साथ ग्रहण करते हैं।
मंदिर समिति के मुताबिक, रागी से निर्मित यह प्रसाद कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। ऐसे में बिना ठोस प्रमाण के प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाना न केवल गलत है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा भी है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!