खबर
Top News

लाड़ली बहनों के लिए इतने करोड़ का प्रावधान: सिंहस्थ महाकुंभ के लिए इतनी राशि; 8वीं तक के छात्रों को टेट्रा पैक दूध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 फ़रवरी 2026, 12:26 pm
शेयर करें:
लाड़ली बहनों के लिए इतने करोड़ का प्रावधान

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2026–27 का बजट पेश किया। यह डॉ. मोहन यादव सरकार का तीसरा और बतौर वित्त मंत्री देवड़ा का सातवां बजट है। बजट पेश करने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की।

बजट भाषण में देवड़ा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य “हर हाथ को काम” देना है। उन्होंने 1 लाख किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही 8वीं कक्षा तक के छात्रों को टेट्रा पैक में दूध उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। सिंहस्थ आयोजन के लिए ₹13,851 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने वाला है और “हर नारी को न्याय” सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश देश का तीसरा सबसे युवा प्रदेश है और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है। लाड़ली बहना योजना के लिए ₹23,882 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा और नारेबाजी की। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदस्यों को शांत रहने और अपनी सीट पर बैठने के निर्देश दिए। कांग्रेस विधायक बढ़ते कर्ज के विरोध में खाली डिब्बे और गुल्लक लेकर पहुंचे। उनका आरोप था कि राज्य का कर्ज लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान तख्तियों पर लिखा था—“कर्ज बजट से ज्यादा है, फिर आप कहते हैं सब ठीक है।”

बजट की प्रमुख घोषणाएं
₹3,000 करोड़ से 1 लाख किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।

मत्स्य उत्पादन के लिए ₹412 करोड़ का प्रावधान।

मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना के तहत ₹21,630 करोड़ मंजूर।

श्रम विभाग के लिए ₹1,335 करोड़ प्रस्तावित।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत अब तक 4 करोड़ 61 लाख खाते खोले गए।

सड़कों की मरम्मत के लिए ₹12,690 करोड़ का प्रावधान।

उद्यम क्रांति योजना के तहत 16,451 युवाओं को ऋण वितरित।

नारी कल्याण की विभिन्न योजनाओं के लिए ₹1,27,555 करोड़ का प्रावधान।

जनजातीय क्षेत्रों के 11,277 गांवों के विकास के लिए ₹793 करोड़।

जल जीवन मिशन के लिए ₹4,454 करोड़ का प्रावधान।

लाड़ली बहना योजना में 1 करोड़ 25 लाख महिलाएं पंजीकृत।

7 लाख 95 हजार विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता।

दो वर्षों में ₹33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त; 19,300 एकड़ में औद्योगिक व आईटी पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 3 करोड़ 64 लाख पंजीयन।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 1 करोड़ 54 लाख पंजीयन।

अटल पेंशन योजना में 46 लाख पंजीयन।

यह बजट सामाजिक कल्याण, आधारभूत संरचना, कृषि और युवाओं के रोजगार पर विशेष फोकस के साथ पेश किया गया।

संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

13 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

17 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

25 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

33 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

36 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

44 minutes ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!