ड्रेनेज के लिए की जाने वाली खुदाई के विरोध में प्रदर्शन: निगम जोन 11 में छावनी नसियाजी के पास जेसीबी पहुंचते ही व्यापारियों ने रास्ता रोका; निगम अमला बैरंग लौटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा छावनी में ड्रेनेज पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते गत दिवस छावनी में नसियाजी के सामने सडक़ खोदने के लिए जैसे ही जेसीबी पहुंची तो व्यापारियों ने एकजुट होकर उसका रास्ता रोक दिया। इसके साथ ही निगम के द्वारा की जाने वाली खुदाई का विरोध जताते हुए व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
1 नगर निगम द्वारा निगम जोन 11 के छावनी में नई ड्रेनेज पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके चलते आज सुबह छावनी के नसिया रोड स्थित गुजराती कॉलेज के सामने निगम का अमला जेसीबी लेकर पहुंचा। जैसे ही व्यापारियों को पता लगा कि निगम अमला सडक़ की खुदाई करने पहुंचा है।
मौके पर कई व्यापारी एकत्रित हो गए। कई व्यापारियों ने जेसीबी के सामने खड़े होकर उसे कार्रवाई करने से रोक दिया। इसके बाद नाराज व्यापारियों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। गौरतलब है कि नसिया रोड स्थित गुजराती कॉलेज के सामने बने मार्केट के व्यापारी उस समय नाराज हो गये जब ड्रेनेज लाइन डालने के लिए खुदाई करने जेसीबी पहुंची।
व्यापारियों का कहना है कि निगम के अधिकारियों से हमारी बात हुई थी तो उनका कहना था कि हम अंडरग्राउंड लाइन डालने का काम करेंगे और अब सडक़ की खुदाई कर ऊपर से काम चालू कर रहे है। जिससे हमारा व्यापार प्रभावित होगा। व्यापरियों के हंगामे के बाद निगम का अमला मौके से वापस लौट गया।
मकान गिरा -
ज्ञात रहे कि नगर निगम द्वारा छावनी में ड्रेनेज पाइप लाइन डालने के लिए की गई खुदाई के दौरान एक मकान भरभराकर गिर गया था। उस समय भी निगम कार्रवाई को लेकर सवालिया निशान लग गया था। हालांकि उस हादसे में किसी तरह की जनहानि नही हुई थी लेकिन निगम अफसरो की लापरवाही पर लोगो ने नाराजगी जताई थी।
वही अब सडक़ की खुदाई को लेकर व्यापारियों ने निगम कार्रवाई का विरोध जताया है। यहां भी निगम अफसरो ने पहले अंडरग्राउण्ड पाइप लाइन बिछाने की बात कही थी। निगम अफसरो की इस वादा खिलाफी से व्यापारियों में नाराजगी का माहौल बन गया है।
संबंधित समाचार

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी

सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर:टोल पर इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा

सीएम हाउस तक पहुंचा मोबाइल लूटकांड:पुलिस को अब ईरानी गैंग के अयाज की तलाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!