मेट्रो निरीक्षण के बीच प्राचीन बावड़ी तोड़ने का विरोध: नागरिकों ने रुकवाया काम; सीएमआरएस जूनियर टीम पहुंची
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। इंदौर में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो संचालन शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी बीच शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान प्राचीन बावड़ी तोड़े जाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया।
मेट्रो संचालन की तैयारियां तेज
कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) की जूनियर टीम मंगलवार को इंदौर पहुंची और बुधवार से मैदानी निरीक्षण शुरू कर दिया। 19 फरवरी को सिस्टम जांच टीम ट्रैक, स्टेशन, सिग्नलिंग और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करेगी।
17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो संचालन
सभी मानक पूरे होने पर मार्च में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक लगभग 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो संचालन शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में सुपर कॉरिडोर पर करीब 5.9 किलोमीटर ट्रैक पर ही मेट्रो का संचालन हो रहा है।
रानी सराय में बावड़ी तोड़ने पर विवाद
बुधवार दोपहर रीगल तिराहा स्थित रानी सराय क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक पुरानी बावड़ी को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। इसकी जानकारी मिलते ही पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया।
उनका कहना था कि यह ऐतिहासिक जल संरचना है, जिसे बिना सार्वजनिक सूचना और स्पष्ट अनुमति के हटाया जा रहा है। विरोध बढ़ने पर निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
विरासत संरक्षण की मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन शहर की ऐतिहासिक धरोहर और पारंपरिक जल स्रोतों को संरक्षित रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने मेट्रो अधिकारियों से बावड़ी हटाने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की। अधिकारियों का पक्ष था कि परियोजना क्षेत्र में आने वाली संरचनाओं को हटाने की प्रक्रिया तय प्रावधानों के तहत की जा रही है, जबकि नागरिकों ने पारदर्शिता और विशेष अनुमति की आवश्यकता पर जोर दिया।
बावड़ी में उतरकर रोका काम
विरोध के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी बावड़ी के भीतर उतर गए और नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ का काम रुकवा दिया। इस घटना ने शहर में विकास परियोजनाओं और विरासत संरक्षण के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!