दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या: स्कूटर सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राजधानी में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात द्वारका इलाके में हुई, जहां स्कूटर सवार बदमाशों ने 42 वर्षीय बलवान गहलोत को बेहद करीब से ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
कार से उतरते ही किया हमला
जानकारी के अनुसार, बलवान गहलोत द्वारका के छावला इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। शुक्रवार को जैसे ही वह अपनी कार से उतरे, स्कूटर पर आए अज्ञात हमलावरों ने उनका पीछा किया और मौका मिलते ही बेहद करीब से उन पर कई गोलियां दाग दीं।
गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने इस वारदात में अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं।
गैंगस्टर से मिल रही थीं धमकियां
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक को पहले से ही गैंगस्टर कपिल सांगवान की ओर से धमकियां मिल रही थीं। आशंका है कि इस हत्याकांड के पीछे कुख्यात नंदू गैंग का हाथ हो सकता है। बताया जा रहा है कि मृतक से भारी फिरौती की मांग भी की गई थी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और मैसेज की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाल के दिनों में उसे फिरौती से जुड़ी कोई कॉल या संदेश मिला था या नहीं।
साथ ही परिजनों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!