नाचते-नाचते प्रोफेसर की मौत: अचानक बिगड़ी तबीयत; दूध में मिलाकर पी थी भांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शहर के ऐशबाग इलाके में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि होली खेलने के दौरान दोस्तों के साथ भांग पीने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कृष्णा नायक (25) पुत्र उमेश नायक के रूप में हुई है, जो प्रोफेसर थे। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
दोस्त के कमरे में पहुंचे और अचानक गिर पड़े
पुलिस के मुताबिक, कृष्णा नायक ने बुधवार शाम तक दोस्तों के साथ होली खेली थी। इस दौरान उसने भांग पी और जमकर डांस भी किया। कुछ देर बाद घबराहट महसूस होने पर वह एक दोस्त के कमरे में गया, जहां अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा।
दोस्तों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कोचिंग संस्थान में पढ़ाता था
परिजनों के अनुसार, कृष्णा नायक ने भोपाल के एक निजी संस्थान से बीटेक किया था। वह एमपी नगर स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में छात्रों को पढ़ाता था और एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में भी कार्यरत था।
1 लीटर दूध में मिलाई थीं 6 भांग की गोलियां
मृतक के मौसा बेनी प्रसाद शर्मा के मुताबिक कृष्णा ने दोस्तों के साथ रंग खेलने के बाद एक लीटर दूध में छह भांग की गोलियां मिलाकर पेय तैयार किया और उसे अकेले ही पी लिया था।
पुलिस की कार्रवाई
इसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने परिजनों और दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!