हत्या के गवाह को कथन बदलने का दबाव: महिला वकील को एसिड अटैक; गोली मारने की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जान से मारने की धमकी से जुड़े दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले में हत्या के प्रकरण के गवाह को कोर्ट में बयान देने के बाद फोन पर कथित रूप से जान से मारने और गवाही बदलने की धमकी दी गई।
वहीं, दूसरे मामले में एक महिला अधिवक्ता ने कुछ लोगों पर एसिड फेंकने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोन कर गवाही बदलने का दबाव
रावजी बाजार थाना पुलिस ने गाड़ी अड्डा निवासी करण धीमान की शिकायत पर अर्पित धीमान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार करण धीमान एक सेल्समैन है और 1 जनवरी 2025 को हुई अपने मित्र राज कुशवाह की हत्या के मामले में गवाह है। इस प्रकरण में प्रतीक धीमान, शुभम फुलेरिया और रोहन वर्मा आरोपी हैं।
जिला न्यायालय में दी गवाही
करण ने शिकायत में बताया कि बुधवार को उसने जिला न्यायालय में इस मामले में गवाही दी थी। शाम को उसके मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को आरोपी प्रतीक धीमान का भाई अर्पित बताया।
आरोप है कि उसने कोर्ट में दिए गए बयान का हवाला देते हुए पहले बातचीत की और बाद में दोबारा फोन कर करण तथा उसके एक अन्य मित्र को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गवाही बदलने का दबाव भी बनाया गया। इसके बाद करण ने रावजी बाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों के साथ पारिवारिक विवाद
दूसरा मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां अधिवक्ता विनीता गुर्जर ने पप्पू सौदागर, ललिता सौदागर, करण और हर्ष बंजारा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार महिला अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपियों के साथ उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। शिकायत में कहा गया है कि बुधवार दोपहर वह अपने पति के साथ थीं, तभी करण वहां पहुंचा और उनके पति से विवाद करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से मारपीट की तथा एसिड फेंकने और गोली मारने की धमकी दी।
घटना के बाद विनीता गुर्जर और उनके पति गांधी नगर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोनों मामलों की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में शिकायतों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपों की जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!