राष्ट्रपति आज से 5 दिन मध्यप्रदेश में: इंदौर में हुआ आगमन; अभिनंदन महामहिम
KHULASA FIRST
संवाददाता

गरिमामय अगवानी हुई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर जाएंगी
देवी अहिल्याबाई विमानतल पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रपति की अगवानी
18 से 22 जून तक देश के ह्रदय प्रदेश में रहेंगी महामहिम, ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यक्रम में होंगी शामिल
इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, श्योपुर व ग्वालियर भी जाएंगी, कूनो नेशनल पार्क का दौरा भी करेंगी
महामहिम की अगुआई में ही प्रदेश में मनेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, दीक्षांत समारोह में भी होंगी शामिल
स्वागत-सत्कार के लिए सरकार ने विभिन्न जिलों में की मंत्रियों की तैनाती, इंदौर में विजयवर्गीय-सिलावट को जवाबदारी
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपने जीवन में अनथक संघर्ष व सादगी के लिए पहचानी जाने वाली भारत देश की राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मू देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश की मेहमान बन रही हैं।
अपने सरल स्वभाव व सौम्य मुस्कान से जन-जन के बीच बेहद लोकप्रिय देश की महामहिम के लिए, देश के दिल ने भी पलक-पावड़े बिछाए हैं।
राष्ट्रपति महोदया एक-दो नहीं, पूरे पांच दिन हमारे सूबे में रहेंगी। इस दौरान वे पुण्य सलिला नर्मदा मैया के तट पर विराज रहे मांधाता नरेश मृत्युंजय भगवान ओंकारनाथ के दर्शन करने तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर भी जाएंगी।
विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी हिस्सेदारी रहेगी। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार महामहिम की अगवानी, स्वागत-सत्कार के लिए चार दिन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद है।
गुरुवार सुबह करीब 9 बजे राष्ट्रपतिजी ने इंदौर से अपने पांच दिवसीय प्रदेश दौरे का मंगलाचरण किया। देवी अहिल्या की नगरी को राष्ट्रपति की अगवानी का सौभाग्य मिला। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों व महापौर ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
भा रत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, श्योपुर और ग्वालियर की विभिन्न यात्राओं के माध्यम से कई सामाजिक, आध्यात्मिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति महोदया का गुरुवार सुबह आगमन भी हो गया। विमानतल पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट ने उनकी अगवानी की।
राष्ट्रपति ने विमानतल पर ही अल्पाहार किया। विमानतल से ही वे विशेष हेलिकॉप्टर से बैतूल के लिए रवाना हो गईं। महामहिम महोदया बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित ‘एम्पावरमेंट ऑफ ट्राइबल सोसायटी बाय स्प्रिचुअल अवेकनिंग’ कार्यक्रम में शामिल होंगी।
वहीं, ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगी व आरती में भी सहभागी बनेंगी। 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
इसके बाद 20 जून को वे जबलपुर पहुंचेंगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके उपरांत वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। 22 जून को राष्ट्रपति श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचेंगी और वहां से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
विभिन्न जिलों में मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, इंदौर में विजयवर्गीय-सिलावट... राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान राज्य शासन ने उनके स्वागत और विदाई के लिए संबंधित जिलों में मंत्रियों को ‘मिनिस्टर-इन-वेटिंग’ नामित किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंदौर में 18 जून को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रपति की अगवानी की, जबकि 19 जून को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उनकी विदाई के लिए उपस्थित रहेंगे।
बैतूल में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को अगवानी और विदाई की जिम्मेदारी दी गई है। ओंकारेश्वर में 18 और 19 जून को संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी राष्ट्रपति की अगवानी और विदाई करेंगे।
जबलपुर में 20 और 21 जून को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा यह दायित्व निभाएंगे। श्योपुर में 21 और 22 जून को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला तथा ग्वालियर में 21 और 22 जून को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित किया गया है।
ओंकारेश्वर में पूजन-अभिषेक, श्योपुर में चीतों का दर्शन ... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे का प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार है।
बैतूल (18 जून): यात्रा की शुरुआत इंदौर पहुंचकर, बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आध्यात्मिक जाग्रति के माध्यम से आदिवासी समाज के सशक्तिकरण कार्यक्रम में भागीदारी के साथ हुई।
ओंकारेश्वर (19 जून) : राष्ट्रपति ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन और आरती में शामिल होने के बाद अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल (एनीमिया) दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगी।
जबलपुर (20-21 जून): 20 जून की शाम जबलपुर पहुंचने के बाद वे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
श्योपुर और ग्वालियर (22 जून) : दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी और वहां सहरिया जनजाति के सदस्यों, टूरिस्ट गाइडों और चीता ट्रैकर्स से संवाद करेंगी।
सीएम आज इंदौर दौरे पर, छात्राओं से करेंगे संवाद
इंदौर एयरपोर्ट पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। सबसे पहले सीएम ने लिंबोदी तालाब का अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया।
इसके बाद वे खंडवा रोड पर बन रहे आईटी पार्क के तीसरे फेज का करेंगे अवलोकन। स्कूल चलें हम कार्यक्रम के अंतर्गत सीएम बड़ा गणपति स्थित शहर के सबसे पुराने शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के साथ संवाद करेंगे।
दोपहर बाद वे इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे। आज भी सीएम ने अपने कारवे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन किया और काफिला छोटा रखा। तमाम नेता विधायक एक वाहन में सवार हुए।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!