ग्रीनबेल्ट पर दर्जनों हरे-भरे पेड़ काटकर निर्माण की तैयारी: जोन-18 गुलाब बाग में निगम अफसरों की मिलीभगत से धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम उद्यान विभाग के अफसरों की लापरवाही से बड़े पैमाने पर हरे-भरे वृक्षों की कटाई जारी है। वर्षो पुराने हरे वृक्ष कटने से हरियाली गायब हो रही है।
नगर निगम में जो अफसर जहां बैठा है, उसने वहीं अपनी कमाई के रास्ते तैयार कर लिए हैं। ऐसे ही हालात उद्यान विभाग के भी हैं। जहां अफसरशाही के चलते बड़े पैमाने पर हरे-भरे वृक्षो की कटाई धड़ल्ले से जारी है। ऐसे एक मामले का खुलासा खुलासा फर्स्ट कर रहा है। जोन-18 स्थित गुलाब बाग में दर्जनों हरे-भरे वृक्ष रातोरात काट दिए गए।
पूरा क्षेत्र हरियाली रहित हो गया। निगम अफसरों से मिलीभगत कर जमीन को समतल कर उस पर निर्माण की तैयारी भी है। कहा जा रहा है उद्यान विभाग के अफसरों और जोनल अधिकारी से मिलीभगत कर निगम की जेसीबी से ही जमीन समतल कराई जा रही है।
इस तरह ग्रीनबेल्ट पर निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जोनल अधिकारी अतीक खान और निगम उद्यान प्रभारी शांतिलाल यादव के पास शिकायत पहुंचने के बाद भी दोनों ने अब तक कार्रवाई नही की है बल्कि काटे गए वृक्षों का मामला दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
इससे रहवासी परेशान हैं। अतीक खान का कहना है मुझे जानकारी नही है जबकि निगम की जेसीबी चलते देखी गई है। इसी तरह उद्यान प्रभारी शांतिलाल यादव ने भी जानकारी नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
महापौर व निगमायुक्त से शिकायत
रहवासी बताते हैं जोनल अधिकारी अतीक खान, जोन पर पदस्थ सहायक उद्यान अधिकारी के साथ ही निगम उद्यान प्रभारी शांतिलाल यादव को शिकायत करने के बाद भी जब कार्रवाई नही हुई तो रहवासियों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त क्षितिज सिंघल से शिकायत कर ग्रीनबेल्ट पर हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग की है।
कटाई के नियमों का उल्लंघन
ज्ञात रहे महापौर व आयुक्त लगातार शहर को हरा-भरा बनाने का अभियान चला रहे है। इसलिए नियम बनाया है एक पेड़ की कटाई के एवज में निगम में करीब 12 हजार रुपए जमा कराना होंगे, बदले में पौधे लगाने होंगे तभी हरे-भरे वृक्ष काटे जा सकते है। इस नियम को अवैध पेड़ कटाई करने वाले ठेंगा दिखाकर ग्रीनबेल्ट पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे हैं।
जोनल अधिकारियों ने नहीं लगाया बोर्ड
ग्रीनरी बढ़ाने के लिए निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने ग्रीनबेल्ट की जमीन ओर सरकारी जमीन पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए है जिससे जमीन पर अतिक्रमण न हो और वृक्षो की कटाई को रोका जा सके। जोन-18 के लापरवाह जोनल अधिकारी व सहायक उद्यान अधिकारी राहुल यादव की लापरवाही से यहां अब तक बोर्ड भी नहीं लगा है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!