विजय नगर रोड पर घटिया पैचवर्क ने बढ़ाई वाहन चालकों की परेशानी: चूरी बनी मुसीबत; सड़क पर हादसे का खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सत्य सांई चौराहे से विजय नगर की मुख्य सड़क इन दिनों किसी बड़े शहर का मार्ग कम और पिछड़े गांव का कच्चा रास्ता ज्यादा नजर आ रही है। इस सड़क पर दूर-दूर तक डामर गायब हो चुका है और हर कदम पर जानलेवा गड्ढे वाहन चालकों का इंतजार कर रहे हैं।
निगम प्रशासन ने कागजी खानापूर्ति करते हुए इन गड्ढों में बारीक चूरी डालकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। बारिश के पानी में बहकर यह चूरी सड़क पर फैल चुकी है, जो अब दो पहिया वाहन चालकों के लिए हादसों का सबसे बड़ा कारण बन रही है।
ब्रेक लगाते ही गाड़ियां फिसल रही हैं और आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस दुर्दशा ने निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और उनकी तकनीकी टीम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मरम्मत के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभा रहे... शहर के इस मुख्य मार्ग की खस्ताहाली पर मरम्मत के नाम पर नगर निगम द्वारा सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। सत्य सांई से विजय नगर का यह मार्ग प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही का केंद्र है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। गड्ढों में डाली गई घटिया सामग्री हल्की बारिश भी सहन नहीं कर पा रही है। ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे घटिया निर्माण कार्य पर निगम का कोई नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है, जिससे जनता के टैक्स का पैसा पूरी तरह पानी में बह रहा है।
सुधार न करने पर उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी
जनहित के इस मुद्दे पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम प्रशासन और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को आड़े हाथों लिया है। विपक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते शहर की तमाम जर्जर सड़कों का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण सुधार नहीं किया गया तो निगम मुख्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का कहना है कि भारी-भरकम कर वसूलने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं। बदहाल सड़क, उड़ती धूल और बिखरती चूरी के कारण इस मार्ग पर चलना किसी खतरे से खाली नहीं रह गया है। प्रशासनिक अनदेखी के कारण इंदौर की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!