जहरीली शराब पर सियासत: गुजरात की 28 पेटियों पर मिली आबकारी विभाग की कथित सील; कांग्रेस ने घेरा आबकारी दफ्तर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
गुजरात में जहरीली शराब से मौतों के बाद अब उज्जैन आबकारी विभाग की कथित सील को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने दावा किया है कि गुजरात में जब्त की गई शराब की 28 पेटियों पर उज्जैन आबकारी विभाग की सील मिली है। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को उज्जैन जिला कांग्रेस ने रेलवे स्टेशन स्थित आबकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया और अधिकारियों से जवाब मांगा।
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक आबकारी अधिकारियों के सामने सवाल उठाए। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
गुजरात में मिली उज्जैन की सील, विधायक ने उठाया सवाल
विधायक महेश परमार ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि गुजरात में जब्त की गई शराब की 28 पेटियों पर उज्जैन आबकारी विभाग की सील और मोहर मिलने की बात सामने आई है। उन्होंने सवाल किया कि यदि यह सील वास्तव में उज्जैन आबकारी विभाग की है, तो वह गुजरात तक कैसे पहुंची?
परमार ने कहा कि इस मामले में सिर्फ सफाई देने के बजाय पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि सील का इस्तेमाल किसने और किस उद्देश्य से किया।
‘उज्जैन की पहचान पर लगा गंभीर सवाल’
कांग्रेस विधायक ने कहा कि उज्जैन भगवान महाकाल, मां शिप्रा और धार्मिक आस्था की नगरी है। ऐसे में जहरीली शराब के मामले में उज्जैन आबकारी विभाग की सील का नाम सामने आना गंभीर और चिंताजनक है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल स्पष्टीकरण देने और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। परमार ने आरोप लगाया कि उज्जैन में पहले भी जहरीली शराब से मौतों के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने नकली पनीर, नकली दवाइयों, दूषित पानी और नकली घी जैसे मामलों का जिक्र करते हुए सरकार पर मिलावटखोरों और शराब माफिया के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
आबकारी विभाग बोला- उज्जैन से नहीं है संबंध
कांग्रेस के आरोपों पर आबकारी विभाग ने अपना पक्ष रखते हुए दावे पर सवाल उठाए हैं। सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनीष बर्वे ने बताया कि गुजरात के एसपी मयूर चावड़ा के बयान के अनुसार संबंधित शराब भावनगर में बनी थी और वहीं से बेची गई थी। प्रारंभिक जानकारी में इस शराब का उज्जैन से कोई संबंध सामने नहीं आया है।
अधिकारी ने कहा कि शराब की बोतलों पर लगी सील और होलोग्राम की जांच जरूरी है। जब तक सील की सत्यता और उसके स्रोत की जांच नहीं हो जाती, तब तक यह कहना जल्दबाजी होगी कि वह वास्तव में उज्जैन आबकारी विभाग की ही सील है।
जांच के बाद साफ होगी तस्वीर
फिलहाल गुजरात में जब्त शराब पर उज्जैन आबकारी विभाग की कथित सील मिलने का दावा जांच का विषय बना हुआ है। कांग्रेस इसे गंभीर मामला बताते हुए जांच की मांग कर रही है, जबकि आबकारी विभाग ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर उज्जैन से किसी संबंध से इनकार किया है। अब सील और होलोग्राम की जांच से ही यह स्पष्ट होगा कि कथित सील गुजरात कैसे पहुंची और इसका वास्तविक स्रोत क्या है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!