कार फोड़ने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र में कार सवार युवक से मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने वीडियो वायरल होने के महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक 26 फरवरी की शाम करीब 6.30 बजे ग्राम कलारिया (धार रोड) निवासी 30 वर्षीय राजेश चौधरी कार से घर लौट रहे थे। सिक्का स्कूल के पास बाइक सवार युवक साथियों के साथ लहराते हुए आया और कार के बोनट पर थूक दिया। राजेश ने विरोध किया तो गालियां दीं, मारपीट की और शराब के लिए पैसे मांगे।
इनकार करने पर कार में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसका वीडियो सामने आया था। बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। वायरल वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुलदीप उर्फ भैय्यू पिता कमल डामोर (18) निवासी आदर्श इंदिरा नगर, उज्जवल पिता श्याम दुबे (26) निवासी जलाराम नगर, चंदन नगर, शुभम पिता राजेन्द्र गोरे (26) निवासी गली नं. 2, आदर्श इंदिरा नगर और विशाल पिता कैलाश चौधरी (21) निवासी आदर्श नगर, थाना छत्रीपुरा को गिरफ्तार किया। घटना के बाद भागते समय बाइक फिसलने से आरोपियों को भी चोट आई। चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
आदतन अपराधी है आरोपी
कुलदीप उर्फ भैय्यू ने बेसबॉल डंडे से कार पर प्रहार किया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और चालक घायल हुआ। उसके खिलाफ थाना चंदन नगर और मल्हारगंज में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उज्ज्वल के खिलाफ जूनी इंदौर तथा शुभम और विशाल के खिलाफ थाना क्षिप्रा में पहले से प्रकरण दर्ज हैं।
संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!