खबर
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस का मेगा ऑपरेशन: 200 जवानों ने एक साथ दी दबिश; गांजा समेत नशीले पदार्थ किए जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 4:01 pm
शेयर करें:
नशे के खिलाफ पुलिस का मेगा ऑपरेशन

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के संवेदनशील इतवारा इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विशेष अभियान चलाया। डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के नेतृत्व में करीब 200 पुलिसकर्मियों ने इलाके के 24 से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की।

इलाके में मचा हड़कंप
अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान गांजा समेत अन्य संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

आधिकारिक खुलासा नहीं किया
पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना और इससे जुड़े नेटवर्क तक पहुंचना है। फिलहाल जब्त किए गए मादक पदार्थों की सटीक मात्रा और गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

कार्रवाई पूरी होने के बाद किया जाएगा खुलासा
अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा और बरामदगी से जुड़े सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से साझा करेगी।

अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
भोपाल पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

5 minutes ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

10 minutes ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

13 minutes ago
सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया
Top News

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी

18 minutes ago
सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर
Top News

सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर:टोल पर इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा

23 minutes ago
सीएम हाउस तक पहुंचा मोबाइल लूटकांड
Top News

सीएम हाउस तक पहुंचा मोबाइल लूटकांड:पुलिस को अब ईरानी गैंग के अयाज की तलाश

31 minutes ago
जिसके साथ रोज पीता था शराब
Top News

जिसके साथ रोज पीता था शराब:उसी ने नींद में कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

37 minutes ago
‘मैं छठा पति निकला!’
Top News

‘मैं छठा पति निकला!’:शादी के एक साल बाद पत्नी की पुरानी तस्वीरों से खुलासा; युवक का दावा- पहले 5 शादियां कर चुकी है पत्नी

38 minutes ago
होटल में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत
Top News

होटल में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत:पाइप कारोबारी का मोबाइल बंद; पति बोला- 8 दिन बाद बताऊंगा उसके बारे में

about 1 hour ago
शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई
Top News

शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई:नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित

about 1 hour ago
एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग
Top News

एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग:गहने उतरवाकर रुमाल में रखे पत्थर

about 1 hour ago
शराब पर डिस्काउंट बंद
Top News

शराब पर डिस्काउंट बंद:हर बोतल के साथ दिया जा रहा बिल

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं

about 2 hours ago
4 साल का रिश्ता
Top News

4 साल का रिश्ता:होटल के 40 मिनट और फिर मौत का रहस्य

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

about 2 hours ago
टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

about 2 hours ago
33 साल का घोटाला
Top News

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

about 2 hours ago
हठीले हनुमानजी
Top News

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!