स्कूल-स्कूल पहुंच रही पुलिस: नशे से दूरी है जरूरी संदेश वाली16 हजार कॉपियां वितरित
KHULASA FIRST
संवाददाता

क्रिकेटर, फिल्म और टीवी कलाकार बने अभियान के ब्रांड एंबेसडर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के खिलाफ पुलिस ने सबसे बड़ी ताकत स्कूल विद्यार्थियों को साथी बना लिया है। ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत स्कूलों में करीब 16 हजार विशेष जागरूकता शैक्षणिक कॉपियां वितरित की गई हैं।
इनके जरिए विद्यार्थियों तक नशामुक्त जीवन का संदेश पहुंचेगा। पुलिस अधिकारियों के साथ नामी क्रिकेटर, अभिनेता और टीवी कलाकार भी युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दे रहे हैं।
बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त (क्राइम) राजेश दंडोतिया और टीम ने स्वामी विवेकानंद स्कूल में नशे के खिलाफ संवाद किया। बच्चों को समझाया नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, परिवार, शिक्षा, करियर और भविष्य को भी बर्बाद करता है।
स्वयं नशे से दूर रहें और परिवार, दोस्तों तथा समाज को भी जागरूक करें। विशेष रूप से तैयार कॉपियां वितरित की गईं। इनके प्रत्येक पृष्ठ पर नशामुक्ति से जुड़े संदेश, प्रेरक स्लोगन और जागरूकता सामग्री है। पुलिस का मानना है जब विद्यार्थी रोज कॉपियों में पढ़ेंगे और लिखेंगे, तब नशे के खिलाफ संदेश भी उनके मन में बना रहेगा।
इसी क्रम में महिला थाना पुलिस ने शासकीय मावि विजय नगर में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई। कहा आसपास किसी को नशे की गिरफ्त में देखें तो उसे सही सलाह और मदद लेने के लिए प्रेरित करें। शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में पहुंच रही हैं। अब तक करीब 16 हजार जागरूकता कॉपियों का वितरण किया जा चुका है।
मनोवैज्ञानिक ने दिया संदेश
अभियान के तहत पॉडकास्ट में अंकुर रिहैब सेंटर की मनोवैज्ञानिक ने महत्वपूर्ण संदेश में कहा कोई नशे की लत का शिकार हो गया है तो छुपाने के बजाय परिवार, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से खुलकर बात करे। प्रशिक्षित काउंसलर और मनोवैज्ञानिक की मदद से लत से निकला जा सकता है। मदद मांगना कमजोरी नहीं, नई जिंदगी की शुरुआत का साहसी कदम है।
अभियान से जुड़े नामी चेहरे
पुलिस ने अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए लोकप्रिय चेहरों को जोड़ा है। क्रिकेटर व्यंकटेश अय्यर ने युवाओं से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को नशे में बर्बाद न करने की अपील कर कहा असली जीत सपनों को पूरा करने और देश का नाम रोशन करने में है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आवेश खान ने कहा जिस तरह इंदौर स्वच्छता में देश का नंबर-1 शहर बना है, उसी तरह नशामुक्ति में भी मिसाल बन सकता है। बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक़ खान, टीवी कलाकार हृषिकेश पांडे और लोकप्रिय अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी वीडियो संदेशों से नागरिकों और विशेषकर युवाओं से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!