जुए की फड़ पर पुलिस का छापा: 32 जुआरी गिरफ्तार; नदी किनारे चल रहा था खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आगर मालवा।
पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह दबिश मंगलवार तड़के कंठाल नदी किनारे स्थित आढा खाल क्षेत्र में दी, जहां जुए का फड़ संचालित हो रहा था।
मौके से 2 लाख 52 हजार रुपए नकद और ताश की तीन गड्डियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस को जुए के फड़ की गोपनीय सूचना मिलने के बाद पूरी रणनीति के साथ कार्रवाई की गई।
सुबह 4 बजे की कार्रवाई
मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एसडीओपी देवनारायण यादव और थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर एक साथ दबिश दी, जिससे जुआरियों को भागने का मौका नहीं मिल सका।
दूसरे जिलों और राज्यों से भी पहुंचे थे जुआरी
पुलिस जांच में सामने आया है कि जुए के इस फड़ में केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि राजगढ़ जिला और झालावाड़ जिला से भी लोग दांव लगाने पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों में कादिर खां और शेरू (सुसनेर), यासीन (नलखेड़ा) और दानिश मुल्तानी (तनोड़िया) सहित कुल 32 लोग शामिल हैं।
जुआ एक्ट में केस, सभी आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस ने मौके से 2.52 लाख रुपये नकद और जुए में इस्तेमाल हो रही सामग्री जब्त कर ली है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद मंगलवार शाम उन्हें उपजेल सुसनेर भेज दिया गया।
अवैध गतिविधियों पर आगे भी रहेगी सख्ती
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है।
संबंधित समाचार

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!