पुलिस ने खत्म किया भाई-बहन की चोरी का खेल: चोरी कर बनी फरियादी की सहयोगी; कार का कांच तोड़कर उड़ाई थी नकदी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार का कांच तोड़कर नकदी चोरी का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि जांच में सामने आया साजिश में आरोपी की बहन भी शामिल थी।
हैरानी यह रही कि बचने के लिए महिला आरोपी खुद फरियादी के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रही थी।
पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की रात फरियादी विशाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी छोटा बांगड़दा ने अपनी कार दर्शनी होटल राधिका पैलेस के पास खड़ी की थी। देर रात स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने कार का कांच तोड़ा और अंदर रखी नकदी लेकर फरार हो गए। 27 फरवरी को शिकायत मिलने पर खजराना थाने में धारा 305(बी) और 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी से खुला राज, दो टीमें बनीं
थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो टीमें गठित की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिनमें आरोपी स्टार चौराहे के पास स्कीम नंबर-134 क्षेत्र में संदिग्ध हालत में खड़े दिखे।
पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पहचान ध्रुव गौड़ (22) निवासी सदर बाजार और बबलू राजपूत (18), निवासी रावजी बाजार के रूप में हुई।
जल्दी पैसा और शौक पूरे करने की चाह में रची साजिश: पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि जल्दी पैसा कमाने और शौक पूरे करने के लिए चोरी की साजिश रची थी। जांच में सामने आया पूरी वारदात की प्लानिंग ध्रुव की बहन दिव्यांशी ने की थी।
वारदात के बाद शक से बचने के लिए वही फरियादी के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने में साथ रही, ताकि पुलिस का ध्यान भटकाया जा सके।
नकदी, आईफोन और स्कूटर जब्त
पुलिस ने आरोपियों से 2 लाख 15 हजार रुपए, करीब डेढ़ लाख रुपए का आईफोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटर जब्त किया है। पुलिस महिला आरोपी की भूमिका को जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!