सट्टे पर पुलिस की दबिश: चार सटोरिए गिरफ्तार; नकदी और सामग्री बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
शहर में सट्टा संचालन का वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महूपुरा क्षेत्र की पटेलवाड़ी में दबिश देकर नकदी, सट्टा पर्चियां और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार बुधवार को महूपुरा स्थित चंद्र पटेलवाड़ी क्षेत्र में सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई।
चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
कार्रवाई के दौरान मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया, जो कथित रूप से सट्टा गतिविधियों में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरशद अली (32), नूर मोहम्मद उर्फ शानू (46) और समीर बेग (34) निवासी पटेलवाड़ी तथा जितेंद्र गेहलोत (40) निवासी वजीरपुरा के रूप में हुई है।
नकदी और सट्टा सामग्री बरामद
पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। छापे के दौरान पुलिस ने सात सट्टा पर्चियां, दो कार्बन पेपर, दो पेन, छह खाली कट्टे, तीन टेबल और पांच कुर्सियां जब्त कीं। इसके अलावा मौके से 5,100 रुपये नकद बरामद हुए।
जांच के दौरान सट्टे के हिसाब-किताब से जुड़े रजिस्टर में 18,000 रुपये का लेन-देन दर्ज मिला। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री और नकदी सहित कुल 31,100 रुपये का माल जब्त किया गया है।
वायरल वीडियो के बाद बढ़ा दबाव
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले शहर में कथित सट्टा संचालन का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए छापा मारा और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आगे की जांच जारी
कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि सट्टा कारोबार कितने समय से संचालित हो रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!