वीडियो देखिये, मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं': पीएम मोदी बोले- ये गुमराह बच्चे हैं; सजा नहीं, सही राह दिखाने की जरूरत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में जंतर-मंतर पर हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ युवाओं ने उन्हें और उनकी मां को अपशब्द कहे, लेकिन वह उन्हें सजा नहीं, बल्कि सही दिशा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये गुमराह बच्चे हैं और बचपन गलतियों को सुधारने का भी अवसर देता है।
पीएम मोदी ने यह वीडियो शुक्रवार रात करीब 11 बजे इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो को जारी होने के महज 30 मिनट के भीतर 13 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया।
'जो हुआ, पूरी दुनिया ने देखा'
वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ, उसे पूरी दुनिया ने देखा। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा और व्यवहार किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है।
उन्होंने कहा, "वहां जो कुछ भी हुआ, उसे दुनिया ने देखा है। यह सभ्य समाज के लिए शोभा नहीं देता। मैं समाज के अंदर मौजूद आक्रोश को भली-भांति समझ सकता हूं। यह एक सांस्कृतिक झटका (कल्चरल शॉक) जैसा है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं।"
'बच्चे गुमराह हैं, माफ करना चाहता हूं'
प्रधानमंत्री ने कहा कि बचपन में गलतियां हो जाती हैं और वही उम्र उन्हें सुधारने का अवसर भी देती है। उन्होंने कहा कि ये गुमराह बच्चे हैं और उन्हें सही राह दिखाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, "मैं इन्हें माफ करना चाहता हूं। सजा देने से परिस्थितियां नहीं बदलेंगी। मैं आपके लिए जीता हूं, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूं। आप आगे बढ़िए।"
नौ दिनों में पांचवां वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पिछले 9 दिनों में पांचवां वीडियो संदेश है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!