खबर
Top News

प्लॉटों का धोखेबाज अनीस कुरैशी धराया: मप्र से बाहर भागने की फिराक में था

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 फ़रवरी 2026, 4:58 pm
शेयर करें:
प्लॉटों का धोखेबाज अनीस कुरैशी धराया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राया डेवलपर्स के बैनर तले सैकड़ों लोगों से प्लॉटों-फॉर्महाऊसों की धोखाधड़ी करने वाला अनीस पिता उस्मान कुरैशी आखिरकार बडग़ोंदा पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। खुद को समाजसेवी बताने वाले अनीस ने सेना के कई अफसरों को भी चूना लगाया है। वो मप्र से बाहर भागने की फिराक में था, उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

अनीस मूल रूप से बड़वानी का रहने वाला है और कई वर्षों से महू में सरकारी जमीन पर काॅलोनियां काटकर प्लॉट बेच रहा है। उसने प्लॉटों में भी जमकर धोखाधड़ी की है। कई लोगों को प्लॉट तो बेचा, लेकिन कब्जा नहीं दिया और वो प्लॉट बाले-बाले दूसरों को बेच दिया।

उसने सेना के कई अफसरों को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी प्लॉट, फार्महाऊस के नाम पर चूना लगाया। उसके खिलाफ महू, बड़गौंदा, धामनोद और महेश्वर के थानों में कई केस दर्ज हैं। उसने यहां भी जाकर सरकारी जमीन पर काॅलोनियां काट दी हैं।

लगातार शिकायतों के बाद यांगचेन भूटिया ने तमाम मामलों में फरार चल रहे, अनीस कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। बड़गौंदा पुलिस ने उसके खिलाफ 23 जनवरी को आए आवेदन पर कार्रवाई करते हुए धारा-420 के तहत प्रकरण दर्ज किया और मो. अनीस पिता उस्मान कुरैशी निवासी 33, जल एनक्लेव बायपास रोड सिल्वर स्प्रिंग फेज-01 ग्राम नायता मुंडला को गिरफ्तार कर लिया।

दो दिनों से पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। कल रात्रि 9 बजे उसने बीमारी का ढोंग किया। इसके बाद बड़गौंदा थाने में उसका मामला देख रहे एसआई अनिल चाकरे ने उसे इलाज के लिए आरक्षक संजीव यादव के साथ एमवाय अस्पताल भेजा।

आर्मी अफसरों ने की थी शिकायत

अनीस कुरैशी के खिलाफ आर्मी अधिकारियों ने शिकायत की थी कि राया डेवलपर्स के मो. अनीस कुरैशी ने ग्राम गवली पलासिया स्थित बेरछा रोड राया हिल्स के पास, राया एस्टेट के ब्लाक ए में भूखण्ड क्र. 1 व 2 का सौदा किया और 48 लाख रुपए लिए। संपूर्ण राशि देने के बाद भी अनीस ने आर्मी अधिकारियों को रजिस्ट्री नहीं की और टालमटोली करता रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए धाराएं बढ़ाई हैं और ये भी पता लगाया जा रहा है कि राया डेवलपर्स में कितने पार्टनर हैं जो उसके कुकर्मों में बराबर के भागीदार हैं। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

लड़कियों से करवाता है सौदे
शातिर और चालबाज अनीस कुरैशी ने अपने राया डेवलपर्स के महू स्थित आफिस में कई लड़कियों को रख रखा है और एजेंट के रूप में भी कई लड़कियां काम कर रही हैं। इन लड़कियों के जरिए वो अपना सारा कामकाज करता है और लोगों के साथ धोखाधड़ी करता है। पूर्व में कुछेक लड़कियों ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत भी की है।

आदतन भ्रष्ट और धोखेबाज है अनीस
राया डेवलपर्स का संचालक मो. अनीस पिता उस्मान कुरैशी आदतन भ्रष्ट व धोखेबाज है और उसने आर्मी अधिकारियों के अलावा अन्य लोगों से भी प्लॉटों के नाम पर धोखाधड़ी की है। उसने महू के अलावा, धामनोद और महेश्वर में भी अवैध कॉलोनियां काटी हैं।

वो लोगों को सुनहरे सपने दिखाता है और फिर चूना लगा देता है। दो वर्ष पूर्व भी उस पर बडग़ोंदा में ही अवैध कालोनी के मामले में केस दर्ज किया जा चुका है। इसके अलावा, उसके विरुद्ध महू कोतवाली, महिला थाना इंदौर में कई केस दर्ज हैं।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 15 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 15 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 15 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 15 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 16 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 16 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 16 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 16 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 16 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 16 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 16 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 16 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 17 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 17 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 17 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 17 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 17 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 17 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 17 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!