इस टीम के खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना: जानिये क्या है इसकी वजह; इस टूर्नामेंट में किया निराशाजनक प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सख्त कदम उठाते हुए राष्ट्रीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह राशि लगभग 16.28 लाख भारतीय रुपए के बराबर है।
एक ही मैच जीत पाई पाक टीम
पाकिस्तान की टीम सुपर-8 चरण में सिर्फ एक मुकाबला जीत सकी और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। टीम के प्रदर्शन से नाराज बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अब खिलाड़ियों को आर्थिक लाभ केवल अच्छे प्रदर्शन के आधार पर ही मिलेगा।
भारत से हार के बाद लिया गया फैसला
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर जुर्माने का फैसला भारत के खिलाफ हार के तुरंत बाद लिया गया था। भारतीय टीम ने कोलंबो में खेले गए ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था।
खराब प्रदर्शन पर दंड भी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि यदि बेहतर प्रदर्शन पर पुरस्कार दिया जाता है, तो खराब प्रदर्शन पर दंड भी तय होना चाहिए। यह निर्णय खिलाड़ियों को उसी समय सुना दिया गया था।
खिलाड़ियों की सैलरी पर असर
पाकिस्तान में राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को चार श्रेणियों—A, B, C और D—में मासिक वेतन दिया जाता है। A कैटेगरी: लगभग 65 लाख रुपए प्रतिमाह, B कैटेगरी: लगभग 45 लाख रुपए, C कैटेगरी: लगभग 20 लाख रुपए, D कैटेगरी: लगभग 12.50 लाख रुपए।
किसी भी खिलाड़ी को A कैटेगरी में नहीं रखा
हालांकि जुलाई 2025 से जून 2026 के केंद्रीय अनुबंध में किसी भी खिलाड़ी को A कैटेगरी में नहीं रखा गया था। ऐसे में 50 लाख रुपए का जुर्माना B कैटेगरी के खिलाड़ियों की लगभग एक महीने की सैलरी के बराबर है, जबकि C और D कैटेगरी के खिलाड़ियों को दो से तीन महीने की कमाई गंवानी पड़ सकती है।
टूर्नामेंट का प्रदर्शन
पाकिस्तान ने ग्रुप चरण में नीदरलैंड के खिलाफ करीबी जीत दर्ज की और USA को हराया। भारत से 61 रन की हार के बावजूद टीम सुपर-8 में पहुंच गई। सुपर-8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जबकि इंग्लैंड से टीम को करीबी हार झेलनी पड़ी। अंतिम मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराने के बावजूद खराब रन रेट के कारण पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका और न्यूजीलैंड आगे बढ़ गया।
व्यक्तिगत प्रदर्शन
टूर्नामेंट में साहिबजादा फरहान ने 383 रन बनाकर टीम के लिए सर्वाधिक रन जुटाए। वहीं सईम अयूब, सलमान अली आगा, बाबर आजम और उस्मान खान 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। गेंदबाजी में स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम के इस निराशाजनक अभियान के बाद पाक बोर्ड का यह कदम पाकिस्तान क्रिकेट में अनुशासन और जवाबदेही की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!