इन सितारों के विवाह की तस्वीरें हुई वायरल: जानिये किस पल की सबसे ज्यादा हो रही चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
साउथ और बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने एक्टर विजय देवरकोंडा संग पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी रचा ली है। शादी की अंदरूनी तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है जब रश्मिका दुल्हन के लिबास में पलकी (डोली) में बैठकर मंडप तक पहुंचीं। पारंपरिक अंदाज में हुई उनकी एंट्री ने समारोह को बेहद खास बना दिया।
दो रीति-रिवाजों से हुई शादी
जानकारी के मुताबिक, शादी दो अलग-अलग परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई। सुबह तेलुगु रीति से विवाह हुआ, जबकि शाम को कोडावा परंपरा के अनुसार रस्में निभाई गईं। दोनों परिवारों की मौजूदगी में यह समारोह बेहद निजी लेकिन भव्य अंदाज में आयोजित किया गया।
सजावट और थीम रही खास
विवाह समारोह में पारंपरिक भारतीय थीम रखी गई थी। मंडप को मिट्टी के रंगों, फूलों और क्लासिक सजावट से सजाया गया था। माहौल पूरी तरह सांस्कृतिक और पारिवारिक नजर आया।
पहली तस्वीरों में दिखा खास अंदाज
शादी की पहली तस्वीरों में रश्मिका पारंपरिक दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि विजय भी पारंपरिक परिधान में नजर आए। दोनों ने मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दिए।
बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताया। एयरपोर्ट पर भी नवविवाहित जोड़ा पहली बार साथ नजर आया, जहां उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन किया।
फैंस में उत्साह
शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लगा दी। दोनों की जोड़ी लंबे समय से चर्चा में थी, ऐसे में उनके विवाह की खबर ने प्रशंसकों को खासा उत्साहित कर दिया है। अब चर्चा इस बात की है कि रिसेप्शन कब और कहां होगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!