नाबालिग का नहाते समय पटवारी ने बनाया वीडियो: गुस्साई भीड़ ने की जमकर पिटाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
एक पटवारी पर नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी पटवारी की जमकर पिटाई कर दी।
नहाते समय वीडियो बना लिया
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला खिलचीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी महेश के घर एक नाबालिग छात्रा किराए से रहकर पढ़ाई कर रही थी।
आरोप है कि जब छात्रा बाथरूम में नहाने गई, तभी पटवारी ने जाली के रास्ते मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना लिया।
परिजनों को लगी भनक, फूटा लोगों का गुस्सा
घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोप है कि भीड़ ने पटवारी को घर के अंदर ही पकड़ लिया, उसके कपड़े फाड़ दिए और बाहर घसीटते हुए लाकर उसकी जमकर पिटाई की।
पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मोबाइल से वीडियो डिलीट करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए वीडियो को रिकवर कर लिया है।
पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
खिलचीपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि नाबालिग छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी पटवारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।
संबंधित समाचार

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!