दफ्तर में पटवारी ने खाया संदिग्ध पदार्थ: इतने महीने से वेतन नहीं मिलने का लगाया आरोप; ये अधिकारी बोले- जांच से बचने का ड्रामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के कोलारस एसडीएम कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यालय में अटैच एक पटवारी ने कथित तौर पर संदिग्ध पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे पहले कोलारस अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पटवारी प्रदीप गुप्ता का आरोप है कि पिछले आठ महीने से वेतन नहीं मिलने और आर्थिक तंगी के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विभागीय कार्रवाई से बचने की कोशिश बताया है।
नशे की हालत में पहुंचा एसडीएम कार्यालय
जानकारी के अनुसार, रन्नौद तहसील के इचौनिया हल्के में पदस्थ और वर्तमान में कोलारस एसडीएम कार्यालय में अटैच पटवारी प्रदीप गुप्ता 28 जुलाई को कथित रूप से नशे की हालत में कार्यालय पहुंचा। वहां उसने संदिग्ध पदार्थ निगलने की जानकारी कर्मचारियों को दी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
पटवारी का दावा- 8 महीने से वेतन बंद
अस्पताल में भर्ती प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पिछले आठ महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण वह आर्थिक और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।
एसडीएम का दावा- कार्रवाई से बचने की कोशिश
कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने पटवारी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि प्रदीप गुप्ता के खिलाफ 10 विभागीय जांचें लंबित हैं। रन्नौद में पदस्थापना के दौरान जमीन संबंधी अनियमितताओं के मामलों में 24 जुलाई को उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे। एसडीएम का आरोप है कि प्रशासन पर दबाव बनाने और कार्रवाई से बचने के लिए उसने यह नाटक किया।
उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पटवारी ने वास्तव में कोई जहरीला पदार्थ खाया था या अत्यधिक शराब के सेवन से उसकी तबीयत बिगड़ी। मामले की जांच के आदेश तहसीलदार को दे दिए गए हैं। यदि जांच में साजिश सामने आती है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
वेतन रोकने पर प्रशासन का पक्ष
एसडीएम के अनुसार, पटवारी की लगातार अनुपस्थिति के कारण मार्च महीने का वेतन रोका गया था। इसके बाद अप्रैल, मई और जून में रन्नौद तहसील में लगातार तहसीलदार बदलने से DDO ID जनरेट नहीं हो सकी, जिससे पूरी तहसील के कर्मचारियों का वेतन प्रभावित हुआ।
उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया गया है और 29 जुलाई को प्रदीप गुप्ता का वेतन भी जनरेट हो चुका है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!