नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर: जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

शाम 5 बजे पकड़ा, रात 10 बजे बिना चालान छोड़ा, रॉयल्टी और ओवरलोडिंग को लेकर भी उठे सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई के दावों के बीच पलासिया थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। तिलक नगर पुलिस चौकी के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे गिट्टी से भरा एक डंपर पुलिस ने रहवासियों की मौखिक शिकायत के बाद पकड़ा।
वाहन को थाने लाया गया, दस्तावेजों की जांच की गई, लेकिन करीब पांच घंटे बाद रात 10 बजे इसे बिना चालान या अन्य स्पष्ट वैधानिक कार्रवाई के रवाना कर दिया गया।
मामला इसलिए भी गंभीर नजर आता है क्योंकि स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस समय डंपर पकड़ा गया जिसका नंबर एमपी 09 बीएन 9332 था, उस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर प्रतिबंधित समय शुरू हो चुका था।
वहीं, वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी भरी होने की बात भी सामने आई। ऐसे में सवाल यह है कि यदि वाहन नो-एंट्री के समय में चल रहा था और ओवरलोड भी था, तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उसे छोड़ना क्यों उचित समझा?
नगर निगम के काम की आड़ में भारी वाहन?... डंपर चालक मिश्रीलाल बड़ोनिया के अनुसार वाहन नगर निगम के तहत तिलक नगर पानी की टंकी के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए सामग्री लेकर जा रहा था।
चालक ने बताया कि निर्माण कार्य एचजीसीसी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। उसके मुताबिक पिपलियाहाना स्थित सेंट पॉल स्कूल के पास ड्रेनेज लाइन की खुदाई से निकला मटेरियल तिलक नगर प्लांट तक पहुंचाया जा रहा था।
चालक ने यह भी दावा किया कि वाहन पर नगर निगम और पुलिस कमिश्नर की अनुमति से संबंधित दस्तावेज चिपके हुए थे। हालांकि, अनुमति पत्र होना अपने आप में ओवरलोडिंग या प्रतिबंधित समय में भारी वाहन के संचालन की वैधता साबित नहीं करता। यही वजह है कि पूरे मामले में दस्तावेजों की वास्तविक स्थिति और उनकी शर्तों की जांच अहम हो जाती है।
ओवरलोडिंग मिली तो कार्रवाई कहां गई?... मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार डंपर में तय क्षमता से अधिक गिट्टी भरी हुई थी। यदि जांच में ओवरलोडिंग की पुष्टि हुई थी, तो संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की अपेक्षा स्वाभाविक थी।
लेकिन पुलिस द्वारा वाहन को थाने लाने के बाद अंततः बिना चालान बनाए छोड़ दिए जाने की बात सामने आई है। यही सबसे बड़ा सवाल है-अगर वाहन में कोई उल्लंघन नहीं था तो उसे थाने क्यों लाया गया और अगर उल्लंघन था तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
संबंधित समाचार

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!