त्योहारों पर 50 करोड़ से ज्यादा दूषित खाद्य सामग्री का कारोबार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहारों पर इंदौर में दूषित खाद्य पदार्थ बनाने का बड़ा कारोबार चलता है। अन्य शहरों से दूषित और घटिया क्वालिटी का घी, मावा, तेल आदि मंगवाकर इंदौर में मिठाई व अन्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं, जो इंदौर के अलावा, आसपास के शहरों में भी भेजे जाते हैं। खाद्य विभाग ने 15 दिनों में 200 से ज्यादा सैंपल दूषित होने की आशंका में लिए हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि सबसे ज्यादा जोर दूध और दूध से बने पदार्थ हैं, जिनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 200 से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें जो नमूने खाद्य मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
अब विभाग की टीम का फोकस मिठाइयों व दूध से बनने वाले पदार्थों पर रहेगा। विभाग की टीमें मिठाई दुकानों और फैक्ट्रियों पर नजर रख रही है। मिठाइयों के साथ मावा, घी, खाद्य तेल और अन्य खाद्य पदार्थों पर भी निगाहें हैं। लगातार निरीक्षण जारी है और जहां भी अस्वच्छ परिस्थितियां मिलेंगी, कार्रवाई की जाएगी। स्वामी ने बताया कि विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर सैंपलिंग कर रही हैं।
5 हजार से ज्यादा मिठाई दुकानें... अकेले इंदौर में ही मिठाई की 5 हजार से ज्यादा दुकानें हैं। त्योहारों पर ये दोगुना हो जाती हैं, जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होता। बाहर से बड़ी मात्रा में इंदौर में दूषित मावा, घी, तेल, मसाले समेत अन्य पदार्थ आते हैं, जिनसे मिठाई व अन्य सामान तैयार किया जाता है। इनका विक्रय इंदौर के अलावा आसपास के शहरों में भी होता है। खाद्य विभाग की टीमें इन दुकानों के साथ मिठाई बनाने वाले फैक्ट्रियों पर भी निगरानी रखेंगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!