तीन महीने से पानी के लिए हाहाकार: टैंकरों की कालाबाजारी और नेताओं की दादागीरी से जनता त्रस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर क्षेत्र के वार्ड 29 में कई महीनों से पानी का गंभीर संकट है। भीषण गर्मी के इस दौर में स्थानीय निवासी पानी के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच इस क्षेत्र की जनता अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भटक रही है।
तीन महीने से हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर निगम द्वारा भेजे जाने वाले पानी के टैंकरों के वितरण में भारी भेदभाव और कालाबाजारी का खेल चल रहा है।
वार्ड 29 के स्कीम नंबर 54 और स्कीम नंबर 74 के रहवासी कृष्णा वाघ, नेहा नाईक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर पानी की समस्या के तत्काल निराकरण की मांग की है।
निवासियों का आरोप है कि सरकारी नगर निगम टैंकरों का पानी 200 से 300 रुपये में खुलेआम बेचा जा रहा है। पार्षद पूजा पाटीदार के करीबी लोगों के घरों में टैंकर बिना किसी बाधा के पहुंच रहे हैं, जबकि आम नागरिक अपनी प्यास
बुझाने के लिए खाली बर्तन लेकर सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं। इस अव्यवस्था को लेकर जनता में भारी रोष है।
जब पीड़ित लोग समस्या लेकर जल विभाग के अधिकारी अजय नामदेव के पास पहुंचे तो उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर वापस लौटा दिया गया। स्थितियां तब और अधिक तनावपूर्ण हो गईं जब स्थानीय भाजपा नेताओं और पार्षद प्रतिनिधियों ने मदद मांगने आए लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
पानी दादा ही देंगे, उन्हीं के पास जाओ… पीड़ितों ने बताया कि जब उन्होंने पानी की समस्या रखी, तो नेताओं ने गुंडागर्दी दिखाते हुए कहा कि पानी दादा ही देंगे, उन्हीं के पास जाओ। इतना ही नहीं, जब नागरिकों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही तो उन्हें मोटर जब्त करवाने और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर डराने का प्रयास किया गया। नेताओं के इस रवैये ने क्षेत्रवासियों का आक्रोश और बढ़ा दिया है।
पार्षद को पद से हटाने की मांग
क्षेत्र की महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है कि पार्षद पूजा पाटीदार क्षेत्र में पूरी तरह निष्क्रिय हैं और उन्हें जनसमस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। निवासियों के अनुसार जो जनप्रतिनिधि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रहे और जिसके कार्यकाल में पानी की कालाबाजारी को संरक्षण मिल रहा हो, उसे पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
वार्ड 29 के निवासी अब पूजा पाटीदार को पार्षद पद से हटाने की पुरजोर मांग कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि पानी की इस कालाबाजारी और नेताओं की गुंडागर्दी पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई और क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो वार्ड 29 की जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री और इंदौर नगर निगम कमिश्नर से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि इस जनविरोधी कार्यप्रणाली पर संज्ञान लिया जाए और लापरवाही के लिए पार्षद पूजा पाटीदार को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!