अवैध नरसिंह वाटिका में प्लॉटों की खुलेआम बिक्री: सरकारी जमीन पर काटे जा रहे प्लॉट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिल्डर अतुल अग्रवाल की ग्राम सनावदिया स्थित अवैध नरसिंह वाटिका कॉलोनी में प्लॉटों की खुलेआम बिक्री चल रही है। यहां दलाल मनीष यादव 2350 रुपए के भाव से 400, 600, 800 और 1000 स्क्वेयर फीट के प्लॉट बेच रहा है। वो खुद स्वीकारता है कि कॉलोनी की टीएनसी नहीं है और भविष्य में क्रेता का क्या होगा, नहीं कह सकते।
ये कॉलोनी सरकारी जमीन पर काटी जा रही है। यहां के प्लॉटों की खुलेआम बिक्री दलाल मनीष यादव कर रहा है, जो बिल्डर अतुल अग्रवाल का ही आदमी है। कॉलोनी सर्वे नंबर 760/1/1 (एस) जिसका रकबा 0.833 हेक्टेयर है, पूरी तरह अवैध है जिसके प्लॉटों की नौटरी पर भी कलेक्टर शिवम वर्मा ने रोक लगा रखी है, लेकिन प्लॉट बिक रहे हैं।
यहां 400 से 1000 स्क्वेयर फीट के प्लॉट 2350 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट के भाव से बेचे जा रहे हैं। प्लॉट खरीदने वालों को भरोसा दिया जाता है कि नोटरी होगी और बाद में रजिस्ट्री भी, लेकिन सच्चाई ये है कि दोनों ही नहीं होंगे। यानी जो भी कोई यहां प्लॉट खरीदेगा, वो इस पर निर्माण नहीं कर पाएगा।
दलाल मनीष यादव तो दावा करता है कॉलोनी का डायवर्शन हो चुका है और वो कृषि भूमि से आवासीय में बदली जा चुकी है। उसका रेरा अप्रूवल नहीं है और न टीएनसी है, लेकिन प्लॉट की बिक्री की जा रही है। यानी जो प्लॉट खरीदेगा, उसका पैसा फंसना तय है और वो यहां निर्माण न कर पाने के अलावा ये भी खतरा है कि एक प्लॉट एक से अधिक लोगों को बेचा जा सकता है यानी प्लॉट खतरे में ही रहेगा।
अग्रवाल की भूमिका पर चुप्पी साधी - कॉलोनी के मूल कॉलोनाइजर अतुल अग्रवाल के बारे में पूछने पर मनीष ने चुप्पी साध ली। उसने कहा कि वो केवल प्लॉट के बारे में ही जानता है। लेना है तो बात करो। बाकी कुछ नहीं जानता।
रजिस्ट्रियां करवाने का दावा
दलाल ने बिल्डर अतुल अग्रवाल का नाम लेते हुए बताया कि वो प्लॉट की रजिस्ट्री करवा देगा। अभी 16 फरवरी को ही करवाई है। इससे पूर्व जनवरी में भी रजिस्ट्री करवाई गई है। ये कितनी वैध है, इस पर वो चुप्पी साध गया। यानी दिक्कत तो है। मनीष ने ये भी दावा किया कि नरसिंह वाटिका के प्लॉटों पर बैंक लोन भी दे रही हैं। ये काम बिल्डर खुद करवा के भी देगा।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!