एक की मौत: दूसरा जिंदगी से जूझ रहा; होली की रात चाकूबाजी से दहला शहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होली पर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदातें सामने आईं। एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। रंग लगाने और रुपए मांगने जैसे मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
पहला मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के शिव पार्वती नगर का है। यहां रहने वाले आदित्य पुत्र जयराम जमरे की होली की रात हत्या कर दी गई। दोस्तों के मुताबिक होली के दौरान आरोपी अरुण ने आदित्य को जबरन रंग लगा दिया। इस बात पर आदित्य ने नाराजगी जताई और दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
मामला बढ़ा तो आदित्य ने हाथ भी उठा दिया। मौके पर मौजूद दोस्तों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया और विवाद शांत हो गया, लेकिन करीब 15 मिनट बाद अरुण अपने साथियों मयंक धामने, मोहित और दीपेश के साथ फिर लौटा। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में थे।
उन्होंने आदित्य से कहा कि चल मैदान में बात करते हैं। आदित्य उनके साथ पास के मैदान में चला गया। वहां आरोपियों ने अपशब्द कहे और अचानक अरुण ने चाकू निकालकर उसके सीने पर वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि चाकू दिल के पास जा लगा। आदित्य वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
साथी उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश करते इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अरुण पर पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह कोई काम नहीं करता।
देर रात दो संदिग्धों को हिरासत में लेने की सूचना है, जबकि मुख्य आरोपी सहित अन्य की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है।
रुपए नहीं दिए तो चाकू मारकर किया घायल
दूसरी वारदात बाणगंगा थाना क्षेत्र के रामनगर चौराहे के पास सामने आई। यहां छोटू यादव पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। परिजन के अनुसार छोटू अपने दोस्तों के साथ चाय पीने गया था। वहीं उसकी मुलाकात राज यादव और पीयूष डाबी से हुई। आरोप है कि दोनों ने शराब पीने के लिए उससे रुपए मांगे।
छोटू ने रुपए देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया।बताया जा रहा है कि राज यादव ने छोटू का हाथ पकड़ लिया, जबकि पीयूष डाबी ने चाकू निकालकर उस पर वार कर दिया। हमले में छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
परिजन का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस तत्काल बयान लेने नहीं पहुंच सकी, क्योंकि होली ड्यूटी में व्यस्त थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपियों की पहचान कर ली है। टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी होगी। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!