खबर
Top News

किस हाईवे टोल पर हुई फायरिंग: बदमाशों ने चिट्‌ठी में क्या धमकी दी; क्यों लिखा-सरकार अंधी हो गई है

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 फ़रवरी 2026, 5:28 pm
शेयर करें:
किस हाईवे टोल पर हुई फायरिंग

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर-भिंड हाईवे पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बाइक सवार दो युवकों ने टोल बूथ पर पिस्टल से फायरिंग की और मौके पर धमकी भरी चिट्ठी फेंककर फरार हो गए। घटना का पूरा वीडियो टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।

सड़क निर्माण की मांग और धमकी
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बदमाश सिक्स लेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर टोल प्लाजा पहुंचे थे। चिट्ठी में उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा, “सरकार अंधी हो चुकी है” और “आकाश भदौरिया जैसा अब कोई नहीं मरेगा।” उन्होंने टोल हटाने और हाईवे बनवाने की चेतावनी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवकों ने चिट्ठी में लिखा कि चाहे उन्हें अपने फ्लैट तक बेचने पड़े, ग्वालियर-भिंड हाईवे का काम तुरंत शुरू होना चाहिए। उन्होंने धमकी दी कि अगर सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ, तो और बड़ा कदम उठाया जाएगा।

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टोल प्लाजा के सभी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

हाईवे पर हादसों का सिलसिला
ग्वालियर से भिंड तक लगभग 80 किलोमीटर लंबा यह हाईवे हादसों के लिए कुख्यात हो चुका है। खराब सड़क और बढ़ते ट्रैफिक के कारण स्थानीय लोग आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

सिक्स लेन हाईवे बनाने की मांग कई सालों से उठ रही है। संत समाज, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। बावजूद इसके सड़क निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ।

आकाश भदौरिया की मौत और नाराजगी
चिट्ठी में जिस आकाश भदौरिया का जिक्र किया गया, उसकी मौत 16 फरवरी को ग्वालियर-भिंड हाईवे पर सड़क हादसे में हुई थी। 24 वर्षीय आकाश अपने बड़े भाई के साथ बाइक से अटेर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक फरार हो गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर पहले भी आंदोलन
ग्वालियर-भिंड हाईवे को सिक्स लेन बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले भी कई बार आंदोलन हो चुके हैं। 29 दिसंबर 2026 को बरैठा (मालनपुर) टोल प्लाजा पर संत समाज ने एक दिवसीय टोल फ्री आंदोलन किया था, जिसमें वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया गया और सड़क निर्माण की मांग जोर-शोर से उठाई गई।

संबंधित समाचार

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

2 minutes ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

8 minutes ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

15 minutes ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

29 minutes ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

34 minutes ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

44 minutes ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

44 minutes ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 1 hour ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 1 hour ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 1 hour ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

about 1 hour ago
250 परिवारों के आशियाने दांव पर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

about 1 hour ago
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

about 1 hour ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

about 1 hour ago
निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

about 2 hours ago
जहरीली शराबकांड
Top News

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

about 2 hours ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

about 2 hours ago
जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी
Top News

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

about 2 hours ago
टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति
Top News

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

about 2 hours ago
मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई
Top News

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!