बहाने से पति को जंगल में लेकर मौत के घाट उतारा: पड़ताल में हुआ चौंकाने वाला खुलासा; प्रेमी के साथ रची थी साजिश, पेड़ पर शव क्यों लटकाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
मझगवां थाना क्षेत्र के मोटवा जंगल में पेड़ से लटके एक युवक के शव का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या प्रतीत हुआ, लेकिन आगे की पड़ताल में खुलासा हुआ कि यह हत्या का मामला था। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की और शव को पेड़ पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
घटना का विवरण
मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण सिंह धुर्वे ने बताया कि 5 मार्च की सुबह मोटवा-बरहा के जंगल में महुए के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवक की मौत फंदे पर लटकने से पहले ही हो चुकी थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की।
सोशल मीडिया से हुई पहचान
मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, जैतवारा क्षेत्र के किटहा गांव के ग्रामीणों ने शव की पहचान राजाभइया डोहर (45) पुत्र भूरा डोहर के रूप में की। परिवार ने बताया कि 2 मार्च को राजाभइया अपनी पत्नी रामबाई डोहर (35) के साथ मजदूरी के लिए घर से निकले थे, लेकिन शाम को पत्नी अकेली लौट आई और सही जवाब नहीं दे रही थी।
पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची साजिश
जांच में पता चला कि रामबाई का बाबूलाल चौधरी (40), निवासी भैंसवार, थाना कोठी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो दोनों ने मिलकर राजाभइया की हत्या करने की बात स्वीकार की।
जंगल में शराब पिलाकर हत्या
अभियुक्तों ने बताया कि 2 मार्च को राजाभइया को मजदूरी के बहाने मोटवा-बरहा जंगल में ले जाया गया। वहां उसे शराब पिलाकर गला दबाकर मार दिया गया। इसके बाद शव को पेड़ पर लटका कर घटना को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। साथ ही आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली गई है।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!