खबर
Top News

अब सताने लगी गर्मी: पारा लगा रहा छलांग; जानिये कौन से संभाग रहे सबसे गर्म, अगले चार दिन क्या होगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 मार्च 2026, 1:11 pm
शेयर करें:
अब सताने लगी गर्मी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मार्च की शुरुआत में ही मध्यप्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। होली के दिन कई शहरों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि रात का तापमान करीब 19 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गर्मी इंदौर और उज्जैन संभाग में महसूस की गई, वहीं भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी दिन का तापमान बढ़ा रहा।

अगले चार दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक अगले चार दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना भी बन सकती है।

40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। ऐसे में संभावना है कि मार्च के पहले ही पखवाड़े में प्रदेश के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाए।

होली पर तेज धूप, कई शहरों में पारा 35° से ऊपर
होली के दिन पूरे प्रदेश में तेज धूप रही। कहीं भी बारिश या बादल नहीं छाए, जिससे गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ। नर्मदापुरम में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं धार, रतलाम और सागर में तापमान 36 डिग्री या उससे अधिक रहा। इसके अलावा गुना, दमोह, खंडवा, टीकमगढ़, खजुराहो, खरगोन, श्योपुर और मंडला में भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में ही तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

रातें भी हो रही हैं गर्म
प्रदेश में दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। मंगलवार-बुधवार की रात बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, रतलाम, श्योपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी और टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री या उससे अधिक रहा। सबसे गर्म रात धार में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा।

मार्च में लू नहीं, अप्रैल-मई में बढ़ेगी तपिश
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल अप्रैल और मई में हीट वेव यानी लू का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। करीब 15 से 20 दिनों तक लू चलने की संभावना है, हालांकि मार्च में फिलहाल लू का अलर्ट नहीं है।

मार्च में तीन तरह के मौसम का असर
पिछले 10 साल के आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में मार्च के महीने में दिन गर्म और रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहती हैं। साथ ही इस दौरान बारिश का ट्रेंड भी देखा जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, इंदौर और उज्जैन में मार्च के अंत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है, जबकि रात का तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अप्रैल-मई में सबसे ज्यादा गर्मी की आशंका
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस साल अप्रैल और मई सबसे ज्यादा गर्म रह सकते हैं। इन महीनों में ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं।

संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

3 minutes ago
संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद
Top News

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

5 minutes ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

13 minutes ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

14 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

18 minutes ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

24 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

38 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

about 1 hour ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 2 hours ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 20 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 20 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 20 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!